2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता ने बनाया एजेंडा : वैशालीनगर विधान सभा में यूथ हॉस्टल बने और क्षेत्र हो झुग्गीमुक्त

प्रदेश में विधानसभा का चुनाव नजदीक है। सारे राजनीतिक दल जल्द ही अपने घोषणा पत्र के साथ सामने आएंगे। लेकिन क्या आपके विधानसभा क्षेत्र की सारी जरूरतें इस घोषणा पत्र में शमिल होंगी? संभवत: नहीं।

2 min read
Google source verification
Bhilai

जनता ने बनाया एजेंडा : वैशालीनगर विधान सभा में यूथ हॉस्टल बने और क्षेत्र हो झुग्गीमुक्त

भिलाई. प्रदेश में विधानसभा का चुनाव नजदीक है। सारे राजनीतिक दल जल्द ही अपने घोषणा पत्र के साथ सामने आएंगे। लेकिन क्या आपके विधानसभा क्षेत्र की सारी जरूरतें इस घोषणा पत्र में शमिल होंगी? संभवत: नहीं। किसी भी विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताएं क्या होनी चाहिए? इसे वहां की जनता से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। इसी सोच को पत्रिका समूह मूर्त रूप देने जा रहा है। अब जनता खुद अपने क्षेत्र का एजेंडा बनाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र का 'जन एजेंडा 2018-23 बनाने के लिए विधानसभा वार सेे बैठकों का दौर शुरू हो गया है। रविवार को सुबह साढ़े 6 बजे नेहरू नगर के भेलवा तालाब में वैशाली नगर विस की बैठक हुई। इसमें हर आयु-वर्ग, समूह के लोग, चेंजमेकर और वालंंटियर्स ने अपने विधानसभा की बेहतरी के लिए मुद्दे रखेें और उन पर चर्चा की।

सड़कों की खराब स्थिति को सरकार की नाकामी बताई

बैठक में मौजूद महिलाओं ने जहां विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो वहीं यूथ ने क्षेत्र के लिए एजुकेशन हॉस्टल की मांग की। सीनियर सिटीजन ने भत्तों में बढ़ोतरी किए जाने का सुझाव दिया। विस क्षेत्र के लोगों ने नेहरू नगर, स्मृति नगर जैसे पॉश कॉलोनियों में भी सड़कों की खराब स्थिति को सरकार की नाकामी बताई। सड़कों का चौड़ीकरण, तालाबों की सफाई पर जोर दिया। यह एजेंडा वैशाली नगर विधानसभा का था, जिसे पत्रिका सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को सौंपेगा। इस बैठक में ५० से अधिक लोगों ने सहभागिता दी। राजनीति को स्वच्छ करने के लिए अपनी बेबाक राय सामने रखी। विस क्षेत्र के विधायक द्वारा किए गए कार्यों से खुशी और नाराजगी दोनों पर खुलकर बोले।

नेहरू नगर आईटी हब बन जाएगा

बीएसपी टाउनशिप के बाद सबसे पॉश कॉलोनी में गिने जाने वाले नेहरू नगर के लोगों की राय है कि वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र झुग्गीमुक्त बने। सॉफ्टवेयर पार्क जल्द से जल्द बने तो नेहरू नगर आईटी हब बन जाएगा। एक अभिभावक ने पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि उनका बेटा साफ्टवेयर इंजीनियर है। यहां एसटीपीआई शुरू हो गया होता बेटा बंैगलुरु में नहीं बल्कि हमारे साथ होता।