
Breaking: BSP में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस 6 का गैलरी ढहा, शिफ्ट तब्दीली से बच गई कई जान
भिलाई . भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 का गैलरी गुरुवार की सुबह 6 बजे ढह गया। अचानक गैलरी गिर जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। समय शिफ्ट तब्दीली का था, इस वजह से कोई बड़ी इंज्यूरी नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन लंबे समय से हॉट मेटल के उत्पादन को लेकर जूझ रहा है।
उत्पादन पटरी पर लौट ही रहा था, कि फिर से नई दिक्कत सामने आ गई है।ब्लास्ट फर्नेस-6 की गैलरी भरभरा कर टूट कर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर भी असर पडऩा तय है।
तकनीकि दिक्कत से जूझ रहा बीएसपी
इसके पहले बीएसपी तकनीकि दिक्कतों से जूझ रहा था, जिसे धीर-धीरे कर दूर किया गया है। संयंत्र का प्रतिदिन 8 हजार से उत्पादन बढ़कर १२ हजार टन तक पहुंचा है। यहां तक पहुंचने में बीएसपी को करीब दो माह बाद इस आकड़े पर कदम रखा है।
मेंटनेंस के लिएब्लास्ट फर्नेस-6 को लिए थे ३२ घंटे
बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-6 को ३२ गंटे के लिए मेंटनेंस में लिए थे, तब यह घटना हुई है।प्रबंधन को उम्मीद है कि फर्नेस-6 से उत्पादन शुरू होते ही प्रबंधन जिस आस में है, वह पूरी हो जाएगी।
ब्लास्ट फर्नेस-8 पहुंचा ५,००० पर
बीएसपी का ब्लास्ट फर्नेस-5 जहां ३,७३८ टन का उत्पादन कर रहा है।वहीं ब्लास्ट फर्नेस-8 से उत्पादन ५,००० टन तक पहुंच गया है।लंबे अंतराल के बाद बीएसपी प्रबंधन ने उत्पादन को लेकर राहत की सांस ली है। इसके बाद भी तकनीकि दिक्कत अभी भी खत्म नहीं हुई है।
यह है उत्पादन का ग्राफ
१ अगस्त को हॉट मेटल का उत्पादन - 9,375 टन
२ अगस्त को हॉट मेटल का उत्पादन - 11,8 10 टन
३ अगस्त को हॉट मेटल का उत्पादन - 11,410 टन
४ अगस्त को हॉट मेटल का उत्पादन - 11,38 0 टन
५ अगस्त को हॉट मेटल का उत्पादन - 12,031 टन
६ अगस्त को हॉट मेटल का उत्पादन - १२,४६५ टन
Published on:
09 Aug 2018 01:23 pm

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
