2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उल्टा पड़ा कांग्रेस का दाव, चुनाव लडऩे आए इतने दावेदार कि चंदे की शर्त पर मच गया बवाल, शर्त ली वापस

कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी करने पर 11 हजार रूपए जमा करने की शर्त आखिरकार वापस ले ली गई है।

2 min read
Google source verification
patrika

उल्टा पड़ा कांग्रेस का दाव, चुनाव लडऩे आए इतने दावेदार कि चंदे की शर्त पर मच गया बवाल, शर्त ली वापस

राजनांदगांव/खैरागढ़. कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी करने पर 11 हजार रूपए जमा करने की शर्त आखिरकार वापस ले ली गई है। इस तरह राशि मांगे जाने का कुछ दावेदारों ने जमकर विरोध किया और इसके बाद चंदा लेने का फैसला वापस ले लिया गया।

दावेदार हुए सक्रिय
पत्रिका ने चंदा उगाही की इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद दावेदार सक्रिय हुए। उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ विधानसभा सीट से दावेदारी करने वाले कांग्रेसियों को 11 हजार रूपए चंदा जमा करने का फरमान दे दिया गया था।

कहा गया था कि 11 हजार रूपए देने के बाद उनके दावे पर विचार किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस ने छुईखदान के जर्जर हो चुके कांग्रेस भवन को बनाने के लिए राशि जुटाने ऐसा करने की बात की थी। इसके लिए जिला संगठन से भी अनुमति लेने की जानकारी दी गई थी।

24 दावेदारों के आवेदन किए जमा
इधर पता चला है कि 11 हजार रू की राशि जमा कराने का फरमान आखिरकार वापस ले लिया गया। जिन चार लोगो ने दावेदारी के साथ राशि जमा कराई थी ब्लाक अध्यक्ष ने उन्हें भी राशि वापस कर दी है। इसके बाद एक दावेदार को छोड़कर बाकी सभी 24 दावेदारों के आवेदन जमा कर लिए गए।

बताया गया कि कुछ दावेदारों ने चंदा राशि देने के नाम पर काफी हंगामा किया। नगरपालिका के दो सभापतियों नपा सभापति मनराखन देवंागन, सुबोध पांडे की ब्लाक अध्यक्ष भीखम चंद छाजेड़ के साथ मामले को लेकर काफी बहस भी हुई।

जिसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष नवाज खान ने चंदे की अनिवार्यता नहीं होने के निर्देश दिए तथा कहा कि स्वेच्छा से यदि कोई राशि दे तो लिया जा सकता है।

कमलेश्वर वर्मा ने नहीं की दावेदारी
लोधी समाज की दावेदारी देखते दावेदारी का फार्म लेने के बाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा ने निर्धारित समय तक अपना आवेदन जमा ही नही किया। वर्मा ने कहा कि समाज से काफी दावेदारो के आवेदन आने के बाद उन्होने अपनी दावेदारी छोड़ दी है।

अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस खैरागढ़ भीखम चंद छाजेड़ छुईखदान कांग्रेस भवन निर्माण के लिए दावेदारों से राशि मांगी गई थी लेकिन कुछेक ने इसे अनिवार्यता का रूप दे दिया। अधिकांश दावेदारों ने इसे देने से इंकार भी किया जिसके बाद चार आवेदकों की ली गई राशि भी वापस कर दी गई है। विधानसभा से 25 आवेदनों मे कमलेश्वर वर्मा को छोड़कर बाकी सभी के आवेदन जमा हुए हैं।

Story Loader