18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Job: नौकरी का सुनहरा अवसर, 794 पदों पर भर्ती के रोजगार मेला, जल्दी करें आवेदन

CG Job: वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग स्टाफ जैसे 794 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस रोजगार मेले में अलग-अलग प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिससे विभिन्न सेक्टर में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Job

रोजगार मेला (Photo AI)

CG Job: राजनांदगांव जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। योग्य उम्मीदवारों को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का मौका मिलेगा। वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग स्टाफ जैसे 794 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस रोजगार मेले में अलग-अलग प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिससे विभिन्न सेक्टर में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे।

जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव के माध्यम से बुधवार यानी 6 मई से सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी (150 गार्ड), टैंगो सिक्योरिटी (80 गार्ड), और अन्य संस्थाओं द्वारा सुपरवाइजर और फील्ड ऑफिसर के पद पर, एसआर हॉस्पिटल दुर्ग (नर्सिंग स्टाफ – 30 पद), स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर (केयर टेकर – 100 पद) के पद पर, स्मार्ट मीटर टेक्निशियन (40 पद), वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट (केवल महिला – 50 पद), फायरमेन, ड्राइवर और अकाउंटेंट के पद पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। मेले के दिन अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो अपने साथ लाने होंगे।

आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। मेले के दिन अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो अपने साथ लाने होंगे।

186 पदों पर निकली बंपर भर्ती

बलौदाबाजार जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 6 मई 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 186 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी सीधे पहुंचकर इंटरव्यू दे सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार इस मेले में पांच निजी संस्थाएं भाग लेंगी, जो अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इनमें शिक्षा, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, माइक्रो फाइनेंस और स्किल डेवलपमेंट सेक्टर शामिल हैं।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती

शिक्षक – 10 पद (पोस्ट ग्रेजुएट + B.Ed)
सेल्स/रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव – 4 पद
रिसेप्शनिस्ट – 1 पद
सिक्योरिटी सुपरवाइजर/असिस्टेंट – 28 पद
मार्केटिंग/टेंडर – 10 पद
मैनेजर, ट्रेनर, प्रिंसिपल, टीचर – 43 पद
फील्ड ऑफिसर/कलेक्शन ऑफिसर – 40 पद