
BSP के मैत्रीगार्डन में सैर-सपाटा हुआ महंगा, प्रबंधन ने टिकट में कर दी इतने रुपए की बढ़ोत्तरी
भिलाई . भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai steel plant) प्रबंधन ने मैत्रीबाग(Maitri Garden Zoo Bhilai) का प्रवेश शुल्क 15 से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया है। टाउनशिप में दर्जनभर खूबसूरत पार्क हैं, जहां हर तरह के पौधे से लेकर झूले व व्यायाम के सामान लगे हैं। नगर पालिक निगम ने टाउनशिप में कई नए गार्डन बनवाए हैं। वहां प्रवेश शुल्क नहीं लगता। वहीं बीएसपी प्रबंधन मैत्रीबाग के गार्डन में प्रवेश करने पर ही शुल्क लगा रखा है। लोगों का कहना है कि पहले की तरह सिर्फ मैत्रीबाग के जू में प्रवेश करने का शुल्क लेना चाहिए।
अब बीस रुपए लगेगा टिकट
बीएसपी के पूर्व ईडी पीके अग्रवाल के समक्ष जब मैत्रीबाग प्रवेश शुल्क को बढ़ाने का प्रस्ताव लेकर विभाग के अधिकारी पहुंचे थे, तब उन्होंने कहा था कि मैत्रीबाग कर्मियों व उनके परिवार के मनोरंजन के लिए बनाया है। इसे राजस्व प्राप्ति के लिए नहीं इस वजह से शुल्क बढ़ाने की जरूरत नहीं है। विभाग के अधिकारियों ने तीन रुपए टिकट होने से चिल्हर की दिक्कत बताई, तब बहुत मुश्किल से पांच रुपए करने की इजाजत दिए थे। हालांकि बाद में 10, फिर 15 अब 20 रुपए शुल्क हो गया है।
सीएसआर के तहत करता है काम
बीएसपी सीएसआर के तहत ढेर सारे काम करने का दावा करता है। दूसरी ओर अपने ही कर्मियों से 20-20 रुपए वसूल रहा है। कर्मियों के लिए टाउनशिप में मनोरंजन के लिए कोई दूसरी जगह है नहीं। तब बीएसपी कर्मचारी अपने रिश्तेदारों को घुमाने इस गार्डन में ही लेकर आते हैं।
नए पार्क में सब कुछ नया
टाउनशिप में नगर निगम ने पिछले कुछ साल में नए पार्क तैयार किए हैं। जिसमें झूले, कुर्सियों के साथ-साथ व्यायाम के कीमती सामान लगे हैं। पाथ-वे बने हैं। प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर है। जहां आने-जाने के लिए समय की बाध्यता भी नहीं है। यहां सुबह- शाम लोग पहुंचते हैं। इसके विपरीत मैत्रीबाग में सिर्फ झूले और फिसल पट्टी है। इसके बाद भी यहां प्रवेश करने पर शुल्क ले रहा है?
पहले लगता था सिर्फ जू में प्रवेश करने पर शुल्क
मैत्रीबाग जू में प्रवेश करने के लिए पहले शुल्क लगता था। वह टिकट खिड़की आज भी है। प्रबंधन मैत्रीबाग में प्रवेश की जितनी राशि तय की है, चाहे तो उसे वह जू में प्रवेश के बदले लिया जा सकता है। मैत्रीबाग गार्डन में जब-जब पर्यटकों की संख्या कम होने लगी, प्रबंधन ने शुल्क में इजाफा किया है। यूनियन इसका विरोध भी नहीं करती। लोगों को आपत्ति गार्डन में प्रवेश करने पर शुल्क वसूलने को लेकर है।
प्रबंधन को होगा लाभ
मैत्रीबाग के गार्डन को आम लोगों के लिए नि:शुल्क कर देता है, तो यहां आने वालों की संख्या में इजाफा होगा। इसका लाभ प्रबंधन को भी होगा। यहां तक आने वाले जू भी जाएंगे और वहां उनको राशि मिल जाएगी। इसके साथ-साथ ट्रेन और नौका विहार भी इससे चल निकलेगा।
टाउनशिप में उद्यान
डा. बाबा साहेब अम्बेडकर उद्यान सेक्टर-1
इस्पात भवन उद्यान
बीटीआई उद्यान
जुबली पार्क सेक्टर-6
उद्यान सेक्टर-8
हॉस्पिटल में केजुअलटी के सामने
भिलाई निवास में तीन गार्डन
जवाहर उद्यान
कर्मण्यवाटिका सिविक सेंटर
मैत्रीबाग
हॉस्पिटल मेनगेट स्थित उद्यान
Published on:
23 Nov 2019 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
