7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, रेडियोलॉजी विभाग को प्रबंधन ने किया सील

पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 अस्पताल के प्रशिक्षु डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। (chhattisgarh coronavirus update)

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jun 15, 2020

BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, रेडियोलॉजी विभाग को प्रबंधन ने किया सील

BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, रेडियोलॉजी विभाग को प्रबंधन ने किया सील

भिलाई. पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 अस्पताल के प्रशिक्षु डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग से आई रिपोर्ट में दुर्ग जिले में छह कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें एक मरीज सेक्टर 9 अस्पताल का डीएनबी डॉक्टर भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार डीएनबी डॉक्टर सेक्टर 9 अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के सोनोग्राफी कक्ष में सेवाएं दे रहे थे। (BSP Sector 9 hospital)

रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट को किया सील
सूचना के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने रेडियोग्राफी कक्ष जाने वाले रास्ते को सील कर दिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai steel Plant) के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक सेक्टर 9 अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट को राज्य शासन के निर्देशानुसार पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया है। एहतिहात के तौर पर उसे सील कर दिया गया है। रेडियोलॉजी विभाग सील रहने तक वहां कोई भी कार्य नहीं किया जा सकेगा।

प्रदेश में दो लोगों की कोरोना से मौत
प्रदेश में कोरोना वायरस का अब और तेजी से फैलाव हो रहा है। शनिवार को जहां 105 नए मरीज मिले, तो रविवार को जारी हुई रिपोर्ट में 2 मरीज की मौत और 140 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें सर्वाधिक 82 मरीज कोरबा जिले से हैं। कोरबा प्रदेश में कोरोना का गढ़ बन चुका है। जहां अब तक 198 मरीज मिल चुके हैं। जो राज्य के किसी भी जिले में सर्वाधिक है। दुर्ग में एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं लगातार हेल्थ केयर वर्कर के संक्रमित होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

प्रदेश में भले ही 1.05 लाख मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त हो गए हैं। लेकिन अभी भी 1.37 लाख मजदूर है। यह गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से आए हैं। कोरोना वायरस जो 14 दिन तक सक्रिय रहता है, अब जब टेस्ट हो रहे हैं तो मरीज पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग रायपुर की तरफ से सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे क्वारंटाइन सेंटर पर विशेष नजर रखें। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1699 जा पहुंची है, तो वहीं 966 एक्टिव मरीज है। इस दौरान 84 मरीज की छुट्टी भी हुई। सूत्रों के मुताबिक रविवार को 140 के अतिरिक्त भी और मरीज मिले। मगर, विभाग को जिले की सूची नहीं मिली और वह जारी नहीं कर सका।

स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक एवं प्रवक्ता डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि कोरबा। बलरामपुर से मिले अधिकांश मरीजों में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूर हैं। इन सभी को आइसोलेट करवाया जा रहा है। देर रात संख्या बढ़ भी सकती है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की अब तक स्थिति
1699 संक्रमित
966 एक्टिव
725 डिस्चार्ज
08 मौत