भिलाई

बर्थ-डे ब्वाय निकला महादेव ऐप सटोरिया: सड़क पर मना रहा था जन्मदिन, अचानक पहुंची पुलिस, फिर

Mahadev App: आधी रात को घर के सामने सड़क में कार खड़ी कर केक काट रहे थे। उसी समय पुलिस पहुंची तो बर्थ-डे ब्वाय के चेहरे का पानी उतर गया। मौके से भाग निकले, लेकिन एक घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी नविंदर सिंह उर्फ लक्की को हिरासत में ले लिया।

less than 1 minute read
Mar 18, 2023
बर्थ-डे ब्वाय निकला महादेव ऐप सटोरिया

Mahadev App: आधी रात को घर के सामने सड़क में कार खड़ी कर केक काट रहे थे। उसी समय पुलिस पहुंची तो बर्थ-डे ब्वाय के चेहरे का पानी उतर गया। मौके से भाग निकले, लेकिन एक घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी नविंदर सिंह उर्फ लक्की को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब तफ्तीश शुरु की तो खुलासा हुआ कि महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा चलाता है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ऐसे पहुंची पुलिस
भट्ठी थाना टीआई केके कुशवाहा ने बताया कि रात्रि गश्त में सेक्टर-2 पांडेय चौक के पास वाहनों चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक बाइक सवार संदिग्ध आया। पूछताछ में बताया कि पांच रास्ता निवासी राजवीर सिंह नाम है। सेक्टर-2 लक्की के घर जा रहा। वह नशे में धुत्त था। उसके मोबाइल में महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा के साक्ष्य मिले। तब उसे गाड़ी में बैठाकर लक्की के घर ले गए।

कार को सड़क पर खड़ी कर काट रहे थे केक, किया हंगामा
टीआई ने बताया कि रात को करीब 3 बज रहे थे। सेक्टर-2 पांडेय चौक के आगे सड़क पर गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी पर शराब की बोतल और केक रखा था। लड़कों की भीड़ थी। जब मौके पर लक्की को पकड़ा और उससे पूछताछ शुरु की। उसी समय उसके साथी और परिवार के लोग चिल्लाना लगे। हंगामा के बीच उसे भगा दिया। एक घंटे बाद ही उसे पकड़ा गया। मोबाइल को चेक किया। उसमें महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा आईडी मिली है। मोबाइलों को जब्त कर जांच की जा रही है।

Published on:
18 Mar 2023 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर