17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव में CM के गृह जिले से भाजपा के 57 नेता हुए बागी, सख्त तेवर दिखाते हुए पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित

Chhattisgarh Municipal Election 2021: भिलाई नगर के 34 और रिसाली नगर निगम के 23 बागी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने शनिवार की देर शाम यह आदेश जारी किया।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Dec 19, 2021

निकाय चुनाव में CM के गृह जिले से भाजपा के 57 नेता हुए बागी, सख्त तेवर दिखाते हुए पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित

निकाय चुनाव में CM के गृह जिले से भाजपा के 57 नेता हुए बागी, सख्त तेवर दिखाते हुए पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित

भिलाई. छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध बागी चुनाव मैदान में उतरने वाले अपने 57 कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी ने तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें भिलाई नगर के 34 और रिसाली नगर निगम के 23 बागी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने शनिवार की देर शाम यह आदेश जारी किया।

भिलाई नगर निगम से इन्हें किया निष्कासित
भिलाई नगर निगम से वार्ड 1 से शमशाद बेगम, योगेश साहू, वार्ड 2 से राजीव चौबे, वार्ड 6 नरेंद्र बांधे, वार्ड 8 राजेन्द्र बंजारे, वार्ड 10 कृष्णा टंडन, वार्ड 11 शोभु राम साहू, वार्ड 16 मोहन राव, वार्ड 17 नरेश यादव, वार्ड 18 राजकुमार साव और दिलीप टंडन, वार्ड 14 निशु पाण्डेय, वार्ड 15 मुरलीधर गुलहने, वार्ड 20 प्रमिला सिंह, वार्ड 23 गायत्री शिवा यादव, वार्ड 26 योगेश कुमार सेन, वार्ड 21 कीर्ति गुप्ता, वार्ड 29 राजेश कुमार, वार्ड 32 उर्मिला कुर्रे, वार्ड 34 जालंधर सिंह, वार्ड 33 धर्मिन देवांगन, वार्ड 34 रामबाई वर्मा, वार्ड 30 बबीता भगत, वार्ड 52 राजेश्वरी मार्कन्डेय और मिलन चंद्राकर, वार्ड 56 नूतन साहू, वार्ड 57 कन्हैया, वार्ड 61 सुमन ठाकुर, वार्ड 63 ज्ञानेन्द्र कुमार प्रजापति, वार्ड 65 गायत्री वर्मा, वार्ड 67 अजय कुमार विश्वकर्मा, वार्ड 68 रामेश्वरी निर्मलकरऔर शकुंतला साहू तथा वार्ड 70 से कुमुद द्विवेदी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Read More: भाजपा से बगावत कर निकाय चुनाव मैदान में कूदे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष समेत 9 प्रत्याशी 6 साल लिए पार्टी से निष्कासित ....

रिसाली निगम से 23 का निष्कासन
रिसाली नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 2 से टीकम साहू, वार्ड 5 नेहा सिंह, वार्ड 6 संगीता साहू और अर्चना पांडे, वार्ड 9 बी. लक्ष्मी नारायण, वार्ड 10 खिलेश्वरी, वार्ड 13 हरिशंकर राजा, वार्ड 14 शांति बाई व ज्योति यादव, वार्ड 15 दिनेश कुमार, रामप्रकाश यादव, चंद्रशेखर यादव, वार्ड 23 रीना नैय्यर, वार्ड 24 आसपूरन चौधर, विमलेश जैन, वार्ड 25मोरध्वज चन्द्राकर, वार्ड 27 सुनंदा चन्द्राकर, वार्ड 28 विपिन सिंह, वार्ड 29 कमलेश हिरवानी, वार्ड 34 डोमन लाल बारले, वार्ड 36 गोविंद राम साहू, वार्ड 37 चित्रकला देशलहरे और वार्ड 38 से पार्वती महानंद का निष्कासन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया रोड शो, जनता से मांगा समर्थन
भिलाई नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र में रोड शो किया। नेहरू नगर क्षेत्र में सूर्या मॉल तिराहा के पास से शुरू हुआ यह रोड शो मुख्य मार्ग से कोसा नगर क्षेत्र वार्ड 3 पहुंचा। इसके बाद नेहरू नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरता हुआ जीई रोड के सर्विस लेने से होते हुए कोसा नगर व राधिका नगर पहुंचा। यहां जगह-जगह स्वागत और मुख्यमंत्री का संक्षिप्त संबोधन हुआ। मुख्यमंत्री का यह काफिला आगे बढ़ता हुआ निजामी चौक से गदा चौक फिर वहां से सुपेला घड़ी चौक की ओर आगे बढ़ा। चौक से मुड़कर रावण भाठा से अवंति बाई चौक कोहका ओर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। सुपेला-कोहका के बाद मुख्यमंत्री की यह चुनावी रैली टाउनशिप पहुंची। यहां विभिन्न सेक्टरों में भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की।