
बीजेपी की शाम तक जारी हो जाएगी लिस्ट, भिलाई से प्रेमप्रकाश !
भिलाई. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के 40 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट गुरुवार को शाम तक जारी कर देगी। यह उम्मीद की जा रही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नाम पर मुहर लगना तय है। वैसे यहां से संजय दानी, ललन तिवारी, दयासिंह जैसे नाम भी लिए जा रहे थे। दिल्ली से राजधानी पहुंचे भाजपा के बड़े नेता से लिस्ट पर मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है।
देर शाम तक तय हो जाएगा नाम
देर शाम तक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले भाजपा नेता का भी नाम स्पष्ट हो जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है कि पार्टी मजबूत प्रत्याशी को चुनावी दंगल में उतार रही है। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने प्रेम प्रकाश पाण्डेय का साथ दिया। इस वजह से उनके नाम को लेकर शंका खत्म हो गई है। भाजपा का एक गुट यह भी चाहता है, कि प्रेम प्रकाश वैशाली नगर से चुनाव लड़े।
देवेंद्र और प्रेमप्रकाश के बीच होगा मुकाबला
कांग्रेस से अब तक विधायक देवेंद्र यादव का नाम भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से तय है। इस तरह से एक बार फिर भिलाई नगर विधानसभा सीट में बड़ा चुनाव देखने को मिलेगा। भाजपा में प्रेमप्रकाश पाण्डेय को जहां पार्टी के बराबर में एक संगठन चलाने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। इनके पास एक बड़ी टीम है। वहीं दूसरी ओर युवा नेता देवेंद्र यादव के पास युवाओं की फौज है। पिछले चुनाव में युवाओं ने ही उनको चुनाव में जीत दिलाने में मदद की थी।
वैशाली नगर की स्पष्ट नहीं हो रही तस्वीर
वैशाली नगर को लेकर तस्वीर स्पष्ट नहीं हो रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा और कांग्रेस के युवा नेता टिकट की दौड़ में हैं। वहीं कुछ पुराने लीडर भी यहां से चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं।
Published on:
28 Sept 2023 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
