8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की पहले खींची अश्लील तस्वीर, उसके बाद करने लगा ये काम

महिला की अश्लील तस्वीर खींचकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना 17 अप्रैल 2019 की है। मंगचुवा थाना अंतर्गत गांव की 34 वर्षीय महिला इलाज कराने बालोद आई थी।

2 min read
Google source verification
महिला की पहले खींची अश्लील तस्वीर, उसके बाद करने लगा ये काम

महिला की पहले खींची अश्लील तस्वीर, उसके बाद करने लगा ये काम

बालोद@Patrika. महिला की अश्लील तस्वीर खींचकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। (Balod crime news) जानकारी के मुताबिक घटना 17 अप्रैल 2019 की है। मंगचुवा थाना अंतर्गत गांव की 34 वर्षीय महिला इलाज कराने बालोद आई थी। महिला की भाभी के भाई आरोपी नरेंद्र कुमार 26 साल निवासी चिराईगोड़ी भी बालोद आ गया। (Balod patrika) उसने महिला को बहला फुसलाकर बालोद स्थित मधु चौक निवासी अपने रिश्तेदार के घर ले गया। (Cyber crime) जहां अश्लील फोटो मोबाइल से खींच ली और महिला को ब्लैकमेलिंग करने लगा।

देवर के पास भेज दी अश्लील तस्वीर
जानकारी के मुताबिक आरोपी नरेंद्र ने कुछ माह पूर्व खींची महिला की अश्लील तस्वीर को उसके देवर के पास भेज दिया। जिसके बाद से महिला परेशान रहने लगी। फिर कुछ दिन बाद अश्लील तस्वीर उनके रिश्तेदारों के पास भी भेज दी। पीडि़त महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी नरेंद्र को उनके गृह ग्राम चिराईगोड़ी से गिरफ्तार कर थाना लाया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

मामले में कुछ सवाल अनुत्तरित
इस मामले में कुछ सवाल अनुत्तरित है? जैसे महिला उपचार कराने किसके साथ आई थी। उपचार के बाद आरोपी युवक के साथ उनके रिश्तेदार के यहां कैसे चली गई? वहां उनकी सहमति के बिना कैसे अश्लील तस्वीर खींच ली। मामला पौढ़ महिला से जुड़ा है इसलिए आरोपी को मामूली धाराओं के तहत सजा मिलेगी। यदि मामला नाबालिग के साथ होता तो आरोपी युवक के खिलाफ पॅाक्सो एक्ट भी लग सकता था। इस तरह के मामले में सिर्फ एक ही पहलु नहीं देखना चाहिए। इस तरह के मामले में आपसी सहमति भी होती है। मन में खटास या चोरी पकड़े जाने के बाद महिलाओं द्वारा इस तरह का आरोप लगाना सामान्य बात हो गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.