12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सगी बहन की नहाते हुए वायरल वीडियो देखकर भाई के उड़ गए होश, पैसे नहीं देने पर ब्वायफ्रेंड उतर आया बेशर्मी पर

21 वर्षीय युवती की नहाते हुए वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती से जान पहचान बढ़ाकर इस कृत्य को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Aug 18, 2020

सगी बहन की नहाते हुए वायरल वीडियो देखकर भाई के उड़ गए होश, पैसे नहीं देने पर ब्वायफ्रेंड उतर आया बेशर्मी पर

सगी बहन की नहाते हुए वायरल वीडियो देखकर भाई के उड़ गए होश, पैसे नहीं देने पर ब्वायफ्रेंड उतर आया बेशर्मी पर

भिलाई. 21 वर्षीय युवती की नहाते हुए वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती से जान पहचान बढ़ाकर इस कृत्य को अंजाम दिया। रोज-रोज ब्लैकमेल के बाद जब आरोपी पैसे की डिमांड करने लगा तब युवती ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी युवक ने थाने में रिपोर्ट से पहले ही युवती का वीडियो वाट्सअप में वायरल कर दिया। जिसके बाद कुम्हारी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुम्हारी थाना टीआई आशीष यादव ने बताया कि 21 वर्षीय युवती ने रविवार को शिकायत की। वर्ष 2017 में देवबलौदा भिलाई -3 निवासी आरोपी डाकेश्वर बंजारे का युवती के रिश्तेदारी में आना जाना था। उसी बीच जान पहचान हुई थी। दोनों मोबाइल में बातचीत करने लगे। एक साल तक दोनों में दोस्ती और बातचीत चली। एक दिन युवती बाथरूम में नहा रही थी। उसी बीच डाकेश्वर बंजारे ने उसे वीडियो कॉल किया। युवती ने कॉल अटेंड कर लिया। आरोपी ने युवती का नहाते हुए वीडियो और स्कीन शॉट फोटो बना लिया। पैसे की डिमांड करते हुए उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

वायरल वीडिया भाई के पास पहुंचा तब खुला मामला
युवती ने पुलिस को बताया कि डागेश्वर ने अश्लील वीडियो बनाकर अपने पास रखा लिया था। वह ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग करने लगा। एक दिन 1 हजार रुपए की मांग की। युवती ने बातचीत बंद कर दिया। फिर उसे फोन पर धमकी देने लगा कि उसका नहाते हुए वीडियो वाट्सअप पर वायरल कर देगा। युवती ने बात करने से मना किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो युवती के भाई के पास पहुंचा। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ और युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई।