
स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगने से चालक के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
भिलाई. चंद्रा मौर्या चौक पर शुक्रवार को सुबह 5.45 बजे प्लास्टिक पाउडर से भरा ट्रक सामने वाली पोकलैन से टकराया। इसके बाद अनियंत्रित होककर डिवाइडर में जा घुसा। इस हादसे में कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जबकि चालक ट्रक में देर तक फस रहा। दो घंटे की मशक्त के बाद उसे निकाला गया। घायल चालक के दोनों पैर लटक गया था। सूचना पर सुपेला थाना पेट्रोलिंग और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
सुपेला थाना के इंस्पेक्टर रजनीकांत देवांगन ने बताया कि घटना 5.45 बजे की है। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी चालक अशोक करन (50 वर्ष) ट्रक एन एल 01 एडी 7451 में प्लास्टिक पाउडर लोड कर नागपुर जा रहा था। चंद्रा मौर्या चौक के पास पहुंचा। सामने से जा रहे पोकलैन चालक ने ब्रेकर पर रफ्तर धीमी कर दिया। पीछे से अशोक अपनी ट्रक को नियंत्रित नहीं कर सका और जाकर उसमें घुस गया। दोनों की टक्कर में पोकलैन आगे बढ़ गया, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइटर से जा टकराया। यातायात पुलिस ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को फ ोरलेन से हटाया। घटना के बाद काफ ी देर तक यातायात प्रभावित हुआ।
Updated on:
06 Sept 2019 12:36 pm
Published on:
06 Sept 2019 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
