1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महादेव ऐप की ब्रांच पकड़ाई, तीन गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती के बाद भी कर रहे थे ऑनलाइन सट्टा का कारोबार

Mahadev Book Online Satta App: महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती के बावजूद दीपसिंह नगर में महादेव ऐप की ब्रांच पकड़ाई। पुलिस ने आरोपियों तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
महादेव ऐप की ब्रांच पकड़ाई

महादेव ऐप की ब्रांच पकड़ाई, तीन गिरफ्तार

Mahadev Book Online Satta App: महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती के बावजूद दीपसिंह नगर में महादेव ऐप की ब्रांच पकड़ाई। पुलिस ने आरोपियों तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 11 मोबाइल, एक लैपटाप, वाइफाई बॉक्स, 6 लेखाजोखा डायरी, पासबुक, चेकबुक समेत अन्य दस्तावेज जब्त किया है।

एसीसीयू प्रभारी प्रभात कुमार झा ने बताया कि दीप नगर में ऑनलाइन सट्टा की जानकारी मिलने पर एसीसीयू की टीम के साथ मौके पर दबिश दी। दीपनगर कॉलेज के पीछे एक किराए के मकान में महादेव ऐप की 229वीं ब्रांच को चलाया जा रहा था। टीम ने चारों तरफ से मकान को घेर लिया। आरोपी रामनगर भिलाई निवासी श्रीकांत देशमुख, बिहार निवासी निरज कुमार और झारखंड निवासी विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया।


यह भी पढ़ें: हड़ताल से लौट रहीं महिला रसोइयों से भरा वाहन पलटा, 16 महिलाएं हुई घायल

अभय चला रहा था 229वीं ब्रांच
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि महादेव ऐप की 229 वीं ब्रांच को अभय कुमार संचालित कर रहा था। उसने युवकों को अच्छा पेमेंट का लालच देकर बुलाया था। एक आरोपी एकाउंट क्रिएट करता था। दूसरा काली कमाई को ट्रांसफर करता था। तीसरा आरोपी मैनेजमेंट सभांल रहा था।

किसके इशारे में चला रहे थे ब्रांच
दुर्ग पुलिस ने छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के अन्य राज्यों से महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा की ब्रांचों को ध्वस्त किया है। 12 सेल कंपनी के 600 करोड़ की राशि जब्त की है। पुलिस के आला अधिकारियों का दावा था कि दुर्ग जिले में अब महादेव ऐप ब्रांच को पूरी तरह से बंद कराया दिया गया है। सवाल यह उठता है कि पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद यह इन आरोपियों ने वैशाली नगर थाना क्षेत्र में महादेव बेटिंग चलाने की हिम्मत किसके इशारे पर जुटाई।