
भिलाई पत्रिका @ देवेंद्र गोस्वामी। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है। छठी विधानसभा में सबसे कम उम्र के प्रोटेम स्पीकर बनेंगे। मौजूदा विधायकों में से सबसे अनुभवी आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के प्रोटेम स्पीकर बनने की सबसे अधिक संभावना है। विधानसभा में सबसे अनुभवी विधायक को ही प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की परंपरा रही है। बृजमोहन अग्रवाल की उम्र अभी 64 वर्ष है। इससे पहले सबसे कम उम्र के प्रोटेम स्पीकर 71 वर्षीय बोधराम कंवर और सत्यनारायण शर्मा थे। हालांकि यह पद अस्थायी है लेकिन स्थायी अध्यक्ष चुनने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
प्रोटेम स्पीकर कौन होता है
प्रोटेम स्पीकर विधानसभा के स्पीकर के पद पर कुछ समय के लिए कार्य करता है। यह पद अस्थायी होता है। इसकी नियुक्ति राज्यपाल करते हैं। आमतौर पर यह नियुक्ति तब तक के लिए होती है, जब तक स्थायी विधानसभा अध्यक्ष न चुन लिया जाए। प्रोटेम स्पीकर ही नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाता है।
प्रोटेम स्पीकर के काम
1. नए सदस्यों को शपथ दिलाना
2. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराना
3. फ्लोर टेस्ट करने का काम करना
4. स्थायी स्पीकर चुने जाने तक सदन की गतिविधियों को चलाना
4. सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का जिम्मा
अब तक हुए प्रोटेम स्पीकर
1 पहली विधानसभा: महेंद्र बहादुर सिंह (76 वर्ष) 1 से 14 नवंबर 2000
2 दूसरी विधानसभा: राजेंद्र प्रसाद शुक्ल (73 वर्ष) 19 से 22 दिसंबर
3. तीसरी विधानसभा: बोधराम कंवर (71 वर्ष) 5 जनवरी 2009 (एक दिन के लिए)
4. चौथी विधानसभा : सत्यनारायण शर्मा (71 वर्ष) 6 जनवरी 2014 (एक दिन के लिए)
5 पांचवीं विधानसभा: रामपुकार सिंह (82 वर्ष) 3 से 4 जनवरी 2019 (दो दिन के लिए)
6. छठी विधानसभा: 3 दिसंबर 2023 को परिणाम आया। इसमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। प्रोटेम स्पीकर के लिए सबसे अनुभवी नाम रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल का हो सकता है। वे फिलहाल 64 वर्ष के हैं। उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। अग्रवाल को कुल 1,09,263 मत मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,719 मतों के अंतर से हराया है।
मौजूदा सदन में वरिष्ठ सदय
क्र. विधायक कितनी बार विधायक
1. बृजमोहन अग्रवाल 8
2. डॉ. रमन सिंह 7
3. भूपेश बघेल 6
4. अजय चंद्राकर 5
5. अमर अग्रवाल 5
Published on:
06 Dec 2023 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
