5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime: भाई बहन मिलकर बेच रहे थे गांजा, पुलिस ने छापा मार किया गिरफ्तार

CG Crime: एसीसीयू की टीम ने मिलकर छापेमारी की। निगरानी बदमाश अब्बास उसकी बहन नाज परवीन और एम ईश्वरी को गिरफ्तार किया। गांजा तस्करी करने वाली दुर्गमा की बेटी पंडू मौके से भाग गई। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 17 Apr 2025, 12:47 PM IST

CG Crime: भाई बहन मिलकर बेच रहे थे गांजा, पुलिस ने छापा मार किया गिरफ्तार

CG Crime: छावनी थाने का निगरानी बदमाश अब्बास खान खुर्सीपार में अपनी बहन के साथ मिलकर गांजे खपाते पकड़ा गया। यह है कि निगरानी बदमाश अपने क्षेत्र छोड़कर दूसरे थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त है। छावनी सब डिविजन सभांलने वाले सीएसपी और थानेदार की पेट्रोलिंग टीम को भनक नहीं लगी।

यह भी पढ़ें: प्यार में बॉयफ्रेंड बना गांजा तस्कर, छापामार कार्रवाई में पकड़ाया तो मां-बेटी हो गई रफूचक्कर

लाइन और एसीसीयू की टीम ने मिलकर छापेमारी की। निगरानी बदमाश अब्बास उसकी बहन नाज परवीन और एम ईश्वरी को गिरफ्तार किया। गांजा तस्करी करने वाली दुर्गमा की बेटी पंडू मौके से भाग गई। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।

एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर क्राइम डीएसपी अजय कुमार सिंह, लाइन डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने खुर्सीपार बालाजी नगर के पीछे गली में छापेमारी की। टाइल्स रखे एक मकान में टीम घुस गई। जहां टाइल्स की आड़ में गांजा छुपाकर रखा गया था। आरोपी कागज की पुड़िया बनाकर गांजा की बिक्री कर रहे थे।

टीम ने आरोपी छावनी कैंप-1 निवासी अब्बास खान, नाज परविन और एम ईश्वरी को पकड़ लिया। पंडू मौके से फरार हो गई। पुलिस ने 3 किलो 61 ग्राम गांजा, 1480 रुपए बिक्री की रकम, मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

गांजा खरीदने वाले 21 लोगों पर कार्रवाई

छापेमारी करने गई टीम ने करीब एक घंटे तक पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। गांजा प्रेमी खरीदने आते गए, उन्हें टीम एक के बाद एक दबोचते गई। करीब 100 लोग गांजा खरीदने पहुंचे। कई लोग पुलिस को देखते ही भागने में भी सफल रहे। खुर्सीपार टीआई अंबर भरद्वाज ने 21 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।