4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : संयंत्र के भीतर सड़क दुर्घटना में बीएसपी कर्मी की मौत

भिलाई इस्पात संयंत्र में भारी वाहन के ठोकर से कोक ओवन सीपीपी-टू के कर्मी लालचंद यादव (56 वर्ष) की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 25 Jul 2018, 10:00 PM IST

SAIL BSP

Breaking : संयंत्र के भीतर सड़क दुर्घटना में बीएसपी कर्मी की मौत

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र में भारी वाहन के ठोकर से एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा कोक ओवन से सिंटर प्लांट-3 की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। कोक ओवन सीपीपी-टू के कर्मी लालचंद यादव (56 वर्ष) बुधवार को दोपहर 12 बजे कन्वेयर बेल्ट की जांच कर अपने प्रभारी को रिपोर्ट देने कार्यालय लौट रहे थे। तभी हैमर क्रेशर के पास तेज गति से आ रहे भारी वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी।
दुर्घटना होते ही हैमर क्रेशर के ऊपर काम कर रहे कर्मी नीचे उतरे और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आने में देरी होता देख कर्मी उन्हें सीआईएसएफ की गाड़ी से संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट लेकर गए। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन यादव की मौत हो गई।

तीन दिन से हो रही एक ही जगह दुर्घटना
सीटू के अध्यक्ष एसपी डे ने बताया कि जिस जगह पर बुधवार को हादसा हुआ वहां पर पिछले तीन दिनों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले सीपीपी-2 के ही कर्मी धनेश एक कार की ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। उनके घुटने में गंभीर चोट आई है। वे सेक्टर-9 हॉस्पिटल के डी-वन वार्ड में भर्ती है। उनके घुटने का ऑपरेशन होना है।

कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन को किया था आगाह
संयंत्र में भारी वाहन चलने से दौडऩे से सड़कें जर्जर हो गई हैं। सड़कों की सुधार करने की मांग को लेकर कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया है, लेकिन प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

संयंत्र में तेज गति वाहनों पर नहीं है नियंत्रण
यूनियन इस मामले को कई बार उठा चुकी है। प्रबंधन ने गति सीमा का बोर्ड तो लगा दिया है, लेकिन तेज गति पर नियंत्रण लगाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। यूनियन की ओर से कई बार कैमरा लगाकर तेज वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग भी की गई है, लेकिन संयंत्र प्रबंधन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

घटना को लेकर कर्मियों में आक्रोश
घटना को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। गुरुवार को होने वाली सीटू की कार्यकारिणी की बैठक में संयंत्र में हो रही दुर्घटनाओं पर चर्चा की जाएगी। सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की ओर से की जा रही लापरवाही के खिलाफ संघर्ष करने रूपरेखा भी तय की जाएगी।