भिलाई

CG Crime: चोरी के पैसे से कार खरीद कर घूमना पड़ा भारी, मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

CG Crime: मकान में स्कूटर और ऑटो लेकर चोरी करने पहुंचे। जहां आलमारी के लॉकर को तोड़कर सोने की चूड़ी, लॉकेट की चोरी की। इसके बाद घर में पड़ा लेपटाप, दो गैस सिलेंडर, विंडो एसी और कार्टुन में रखे कांच के बर्तन, कपड़ों की भी चोरी कर ली।

2 min read
Jun 21, 2025
चोरी के पैसे ख़रीदा कार मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार (Photo Patrika)

CG Crime: हुडको के आवास एचआईजी-60 और एचआईजी-59 में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ज्वेलरी को रिकवर कर लिया। चोरी की सामग्री खरीदने वाले पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

भिलाई नगर टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी आशीष दास अचानक कार में घुमते दिखाई दिया। मुखबिर से सूचना मिली कि अचानक उसके पास पैसे कहां से आ गए कि वह फिएट में घूम रहा है। एसीसीयू डीएसपी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसीसीयू की टीम ने संदेह में आशीष दास उर्फ चिंटु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने खुलासा किया कि एचआईजी- 59 और एचआईजी-60 सूना था। पहले उसकी रैकी की। फिर अपने साथी अमन सिंह, शशांक बाघ, जैकी चंदेल , जितेन्द्र चंदेल, कार्तिक कुमार और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की रणनीति बनाई।

1 जून की रात को मकान में स्कूटर और ऑटो लेकर चोरी करने पहुंचे। जहां आलमारी के लॉकर को तोड़कर सोने की चूड़ी, लॉकेट की चोरी की। इसके बाद घर में पड़ा लेपटाप, दो गैस सिलेंडर, विंडो एसी और कार्टुन में रखे कांच के बर्तन, कपड़ों की भी चोरी कर ली। चोरी की सामग्री को आपस में बांट लिए। सोने की चूड़ी एवं लाकेट को अपने दोस्त शिवान सतपथी के साथ मिलकर बेच दी। 15 हजार रुपए दोस्त शिवान सतपथी को दिया। बाकी बची चोरी की रकम से पुरानी फिएट कार खरीदा।

ज्वेलर्स के यहां से बरामद कर रही ज्वेलरी

टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने चोरी की ज्वेलरी को दुर्ग में सोनार के यहां बेचा है। उसकी बरामदी आभी नहीं हुई है। जल्द ही चोरी गई सोने की चूड़ी और लॉकेट को बरामद किया जाएगा। खरीदार को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तह प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।

चोरी के आरोपी

आशीष दास उर्फ चिंटु उम्र 25 साल साकिन हुडको भिलाई

अमन सिंह उम्र 21 साल साकिन तालपुरी भिलाई

शशांक बाघ उम्र 29 साल रायपुर नाका दुर्ग

जैकी चंदेल उम्र 22 साल दुर्ग

जितेन्द्र चंदेल उर्फ जीतु उम्र 31 साल दुर्ग

शिवान सतपथी उम्र 33 साल साकिन हुडको

Updated on:
21 Jun 2025 10:53 am
Published on:
21 Jun 2025 10:50 am
Also Read
View All

अगली खबर