10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ पुलिस पर नोएडा में केस, बिना सूचना 9 सट्टेबाजों को उठा लाने का आरोप

Mahadev Satta App: अपार्टमेंट के मेंटेनेंस मैनेजर ने दर्ज कराया अपराध...

2 min read
Google source verification
.

छत्तीसगढ़ पुलिस पर नोएडा में केस, बिना सूचना 9 सट्टेबाजों को उठा लाने का आरोप

CG News, Online Satta: नोएडा पुलिस ने दुर्ग पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। दरअसल दुर्ग पुलिस शनिवार को ग्रेटर नोएडा के एल्सटोनिया सोसायटी से ऑनलाइन सट्टे का पैनल चलाने वाले 9 लोगों को पकड़कर लाई थी। इस पर अपार्टमेंट के मेंटेनेंस मैनेजर ने 9 लोगों के अपहरण की शिकायत ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में दर्ज कराई थी।

इस पर सोमवार को धारा 365 के तहत अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। एल्सटोनिया सोसायटी के मेंटेनेंस मैनेजर विनोद कुमार कसाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार सुबह करीब 3 बजे दो वाहनों से कुछ लोग सोसायटी पहुंचे। खुद को छत्तीसगढ़ पुलिस बताते हुए टावर ए के फ्लैट नंबर ए 901 के संबंध में पूछताछ करने लगे। फ्लैट में रहने वाले लोगों से मिलने आए अंकित कन्नौजिया व विशाल कुशवाह समेत उनके साथियों को पकडक़र अपने साथ ले गए। इस दौरान उनकी कार भी ले गए। मामले की जानकारी होने पर मेंटेनेंस मैनेजर विनोद ने सूरजपुर थाने में सोसायटी में रहने वाले लोगों के अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस का दावा
जिन 9 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने नोएडा से पकड़ा था, उनको लेकर दावा किया कि वे एल्सटोनिया सोसायटी में किराये के फ्लैट में दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा लॉयन-15 ब्रांच के 5 पैनल का संचालन कर रहे थे। उनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 15 मोबाइल, एटीएम कार्ड एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। सोमवार को खुद एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने पत्रकारवार्ता कर मामले का खुलासा भी किया।

यह भी पढ़ें : Mahadev Betting App: नोएडा में तीन दिन तक सोई नहीं पुलिस, तब महादेव बुक की ब्रांच समेत 9 गिरफ्तार, 3 लैपटॉप और 15 मोबाइल जब्त

नोएडा में पकड़े गए सभी आरोपी थाने से ही छूटे
ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप का पैनल चलाते नोएडा में पकड़े गए सभी 9 आरोपियों को पुलिस ने थाने से मुचलके पर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। एक दिन पहले ही सभी को गिरफ्तार किया गया था। इनको पकडऩे दुर्ग पुलिस को दो टीम नोएडा गई थी।

मामले की हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। न ही हमें कोई एफआईआर की कॉपी प्राप्त हुई है। इस संबंध में जानकारी के बाद ही कुछ बता सकते हैं।
संतोष मिश्रा, टीआई, एसीसीयू, दुर्ग