मोहम्मद जावेद@भिलाई. कुछ कर गुजरने का जुनून जहां होता है, वहां जिंदगी रहती है खुदा होता है। जुस्त-जू हो तो सफर खत्म कहां होता है, यूं तो हर मोड़ पे मंजिल का गुमा होता हैं। ये चंद शब्द दुर्ग की बेटी मेघा अग्रवाल के लिए जिसने सीबीएसई १२वीं के नतीजों में श्रेष्ठ 95.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मेघा के पिता प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनकी बिटिया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। बेटी की इस कामयाबी से भावुक पिता ने बताया कि बचपन से ही मेघा पढ़ाई को लिए बेहद गंभीर है।