
भिलाई@Patrika. प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू की कार पर पथराव हो गया। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के कोनारी गांव में मड़ई मेला के दौरान खेल प्रतियोगिता में पहुंची थीं। कार पर अचानक पत्थर फेंके जाने मंत्री और उनका स्टाफ सकते में आ गए। तत्काल पुलिस को पथराव की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। गनीमत रही कि इस घटना में मंत्री को कोई चोट नहीं आई। लेकिन उन्होंने बाद के कार्यक्रम निरस्त कर दिए और वापस अपने आवास पहुंच गईं। Patrika
कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू पुलगांव थाना क्षेत्र के कोनारी गांव जा रही थीं
कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू रविवार को रात ८.३० बजे पुलगांव थाना क्षेत्र के कोनारी गांव जा रही थीं। यहां मड़ई मेला में मंत्री को आमंत्रित किया गया था। उनका काफिला पहुंचा ही था कि कार पर पत्थर आकर लगा। कार का कांच टूट गया।Patrika कार को वहां रोकने की बजाय सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मंत्री ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस बीच पुलगांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पत्थर किसने और क्यों फेंका
कोनारी गांव मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही है। एेसे में पुलिस पता लगा रही है कि पत्थर किसने और क्यों फेंका। इस मामले में पुलिस खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि जरूर की कि उसे मंत्री की कार पर पथराव की सूचना मिली है।Patrika मंत्री के निज सहायक ने पुलिस को सूचना दी थी। मंत्री के स्टाफ सिर्फ इतना ही बोला कि हो सकता है किसी बच्चे ने पत्थर फेंका है।
पड़ताल की जा रही
दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मैं स्वयं वहां पहुंचा। मंत्री के वाहन पर पथराव की सूचना थी, लेकिन एेसा नही था। Patrika किसी असामाजिक तत्व ने मंत्री के वाहन पर पत्थर फेंक दिया था। पड़ताल की जा रही है।
Updated on:
21 Jan 2018 11:23 pm
Published on:
21 Jan 2018 11:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
