
भिलाई. छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री पर हमले की खबर से पूरे क्षेत्र सहित प्रदेश में सनसनी फैल गई। किसी अज्ञात ने मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही उन पर हमला कर दिया। इस हमले से कार में सवार मंत्री सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। मंत्री पर हमले की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस प्रशासन की मानें तो इस अप्रत्याशित हमले से मंत्री को कोई चोट नहीं पहुंची है। वह सुरक्षित है और घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
ग्राम कोनारी जा रही थी
जानकारी के अनुसार रविवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू कबड्डी स्पर्धा में शामिल होने ग्राम कोनारी जा रही थी तभी किसी अज्ञात ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे वे बाल बाल बच गई किंतु पत्थर से कार का शीशा टूट गया। पत्थर से हमला करते ही जोर की आवाज आई और कार का शीशा टूट गया। अचानक हुए इस घटना से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस अप्रत्याशित घटना से मंत्री सहित कार में सवार और काफिले में चल रहे लोग सन्न रह गए। हमलावर कहां से और कैसे आया था और कौन है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना क्षेत्र पुलगांव थाना अंतर्गत बताया गया है।
हमला चलती कार पर नहीं हुआ
संबंधित थाना क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमला चलती कार पर नहीं हुआ है। मंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंच गई थी और मंच पर जा रही थी तभी यह हमला हुआ है। उनकी मानें तो किसी शरारती युवक ने खड़ी कार पर हमला कर दिया। हमले के बाद अज्ञात वहां से फरार हो गया। इसकी जांच की जा रही है। हमले के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।
राजनीतिक हमला या शरारत
मंत्री की कार पर हमले से लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कोई इसे राजनीतिक हमला बता रहा है तो कोई किसी की शरारत बता रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही वास्तवकिता सामने आएगी। वहीं मंत्री के कार पर हमले से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि जब मंत्री पर हमला हो सकता है तो आम आदमी की सुरक्षा का सहज की अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस संबंध में न तो पुलिस और न ही जिला प्रशासन कुछ बता रहा है। इस घटना के बाद से मंत्री के फोन अलावा गांव के कबड्डी आयोजकों के फोन भी बंद बता रहे हैं। मंत्री पर हमले की खबर लगते ही उनके समर्थकों के अलावा लोगों के फोन मीडिया दफ्तरों में भी आते रहे। घटना की पुष्टि और हमले की जानकारी के संबंध में प्रेस दफ्तरों में फोन रात तक घनघनाते रहे।
सासंद के काफिले पर भी हो चुका है हमला
इसके पहले राजनांदगांव के सासंद अभिषेक के काफिले पर हमला हो चुका है। सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार जा रहे थे तभी किसी अज्ञात ने काफिले पर हमला कर दिया था। यह घटना लगभग दो साल पहले की है।
Updated on:
21 Jan 2018 10:35 pm
Published on:
21 Jan 2018 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
