खुर्सीपार थाना के निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में यातायात की विशेष टीम गठित की गई। टीम को पतासाजी के लिए लगाया गया। पता तलाशी के दौरान खुर्सीपार गेट पर यातायात व खुर्सीपार पुलिस ने देखा कि एक कार पर निली बत्ती लगा लगी हुई थी। गाड़ी पर पुलिस का बोर्ड भी लगा था। नंबर प्लेट पर भी पुलिस लिखा हुआ था। टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका और जांच करने व पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम जितेंद्र दुबे 34 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी, एलआईजी, कुरूद कोहका, थाना जामुल बताया। आरोपी के पास से कार की आरसी बुक, एक मेनपेक सेट, एक काले रंग का बेल्ट, एक आर्मी की टोपी व आधार कार्ड जब्त किया गया।