CG Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंच चुके है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया।
दुर्ग। CG Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंच चुके है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। जनसभा का कार्यक्रम शुरू हो चूका है। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने की। इस दौरान रमन सिंह घोषणा पत्र को लेकर जनता से बोले - भाजपा 25 दिसंबर को किसानों का 2 साल का रुका हुआ बोनस एक क़िस्त में ही देगी।
जनसभा के कार्यक्रम में शामिल होने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग सड़कों तक जाम लगाकर पीएम मोदी के जनसभा में शामिल हुए है। जनसभा में प्रधानमंत्री बोले - मैं गारंटी देता हूं.. छत्तीसगढ़ को भाजपा सवारेंगी। हम पीएससी घोटाले पर कार्रवाई करेंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।