
स्मार्ट पॉलीमर जैल से घट जाएगी बिजली की खपत ( Photo - Patrika Create)
CG Electricity: इमारतों में ठंडक बनाए रखने और एयर कंडीशनर चलाने में होने वाली भारी बिजली खपत को कम करने के लिए आईआईटी भिलाई के शोधार्थियों ने एक महत्वपूर्ण तकनीक विकसित की है। ( CG News ) संस्थान की टीम ने ऐसा स्मार्ट पॉलीमर जैल तैयार किया है, जिसे खिड़कियों पर कोटिंग के रूप में लगाने से सामान्य विंडो एक स्मार्ट विंडो में बदल जाएगी।
यह विशेष कोटिंग तापमान के हिसाब से अपनी पारदर्शिता स्वत: बदल लेती है। गर्मी बढऩे पर यह धूप को रोकती है और तापमान कम करती है, जिससे एसी पर निर्भरता कम होती है और ऊर्जा की बचत होती है।
यह पॉलीमर सिर्फ कूलिंग समाधान ही नहीं, बल्कि छोटे पावर जनरेटिंग उपकरणों में इलेक्ट्रोलाइट की तरह भी उपयोग किया जा सकता है। यानी यह एक साथ ऊर्जा बचाने और ऊर्जा पैदा करने दोनों काम कर सकता है। शोधकर्ता मानते हैं कि यह तकनीक न सिर्फ इमारतों के लिए, बल्कि टिकाऊ ऊर्जा समाधान के व्यापक उपयोग के लिए उपयुक्त है।
यह शोध अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जर्नल में प्रकाशित हुआ है, जो ऊर्जा क्षेत्र में आईआईटी भिलाई के योगदान को रेखांकित करता है। शोध टीम का नेतृत्व संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीब बनर्जी ने किया। टीम में निशिकांत सिंह, दुर्गेश कुमार सिन्हा, कौशिक महता, दिलीप भोई, तेजराम देवांगन और कचाला नानाजी शामिल थे।
Updated on:
02 Nov 2025 02:17 pm
Published on:
02 Nov 2025 02:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
