15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई
CG News: अंडा रोल बेचने वाले 2 भाइयों का अपहरण, इलाके में फैली सनसनी
Play video

CG News: अंडा रोल बेचने वाले 2 भाइयों का अपहरण, इलाके में फैली सनसनी

CG News: अंडा रोल ठेला लगाने वाले दो भाई अचानक लापता हो गए। अपहरण की आशंका जताई जा रही है। ऑनलाइन गेमिंग कनेक्शन और यूपी नंबर की संदिग्ध गाड़ी से मामला और पेचीदा हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Google source verification

CG News: कैंप-1 सुभाष चौक में अंडा रोल का ठेला लगाने वाले दो भाइयों के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का अपहरण हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका संबंध ऑनलाइन गेमिंग से भी हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में अन्य राज्यों की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CG News: मौके पर उत्तर प्रदेश नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी देखे जाने की बात भी सामने आई है, जिससे मामले में रहस्य और गहरा गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हैं।