स्टेडियम का निर्माण व किस तरह की सुविधाएं होगी, इसका प्लान अभी तैयार नहीं हुआ है , लेकिन स्टेडियम के अलावा परिसर में सभी खेलों की सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। बीसीसीआई कार्यालय, प्रवेश द्वार, हॉस्टल, प्रैक्टिस एरिया सहित अन्य निर्माण करेगा। इसके अलावा बास्केट बाल, बैडमिंटन व अन्य खेलों के लिए भी जगह निर्धारित किए जाएंगे। इस तरह से स्टेडियम का कायाकल्प होगा। सारी जरूरी सुविधाएं होंगी। जिसका पूरा लाभा जिले की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा।