इस पर मंत्री ने कहा कि बाहर वाहन रखने की जगह नहीं है, यहां 100 प्रतिशत व्यवस्था करवाएं। मरीजों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। मंत्री जायसवाल सभी जगह निरीक्षण करने के बाद दोपहर 3.20 बजे सुपेला अस्पताल रवाना हुए। मंत्री के साथ सीएचएमओ डॉ. मनोज दानी, डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, सुप्रीटेंडेंट जयंती चंद्राकर, डॉ. कुलदीप सिंह सांगा समेत अन्य थे।