इसके लिए दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जिले के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इससे पहले जिले के नेताओं व कार्यकर्ताओं की सर्वानुमति से मौजूदा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और व्यापार प्रकोष्ठ के नेता कांतिलाल बोथरा का नाम जिला अध्यक्ष के लिए बंद लिफाफे में पार्टी आलाकमान को भेजा गया था। माना जा रहा है कि इन्हीं दोनों में से एक का जिला अध्यक्ष बनना तय है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव में जिस तरह कई नाम बेहद चौकाने वाले रहे, इससे किसी तीसरे नाम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।