हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। क्योंकि इस पूरे माह भगवान शिव की पूजा अराधना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार सावन मास भगवान शिव को सबसे प्रिय है। ( Sawan Somwar 2024 ) शिवजी को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने के साथ बेलपत्र, धतूरा,आदि चढ़ाने से वह अतिप्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। पंचाग के अनुसार इस साल सावन सोमवार पर शुभ योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धी योग के साथ ही मंगल गुरु की युति हो रही है।