3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई सुपर किंग्स और कलकत्ता नाइट राइडर्स पर लगा था लाखों का दांव, पढि़ए पूरी खबर

आईपीएल मैच शुरू होते ही सट्टा का कारोबार चलने लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स और कलकत्ता नाइट राइडर्स में बुधवार को लगभग 2 लाख का दांव लगा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 12 Apr 2018, 11:05 PM IST

Durg crime

दुर्ग . आईपीएल मैच शुरू होते ही 10 अप्रैल से सट्टा का कारोबार चलने लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स और कलकत्ता नाइट राइडर्स में बुधवार को लगभग दो लाख रुपए का दांव लगा था। स्टेशन रोड स्थित खाना खजाना में सट्टा कारोबारी द्वारा हिसाब करते समय रेड कार्यवाही कर नयापारा चौक निवासी राजा बाबू यादव (३३ वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाना में जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

एक मोबाइल, सट्टा पट्टी और 20 हजार रुपए नकद जब्त
मोहन नगर पुलिस ने जब रेड कार्यवाही की तो आरोपी वहां बैठ सट्टा पट्टी का हिसाब किताब कर रहा था। पुलिस को देख वह भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी इतनी जबरदस्त थी कि वह भाग नहीं पाया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल, सट्टा पट्टी और 20 हजार रुपए नकद जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह दूसरे के लिए काम करता है। इसके एवज में उसे कमीशन दिया जाता है।

हिसाब किताब पौने दो लाख का
पुलिस ने सट्टा पट्टी का हिसाब किताब देखा तो वह हतप्रभ रह गई। हिसाब किताब लाखों में था, और पट्टी जो स्पष्ट था वह १.८६ लाख रुपए लिखा हुआ था। वहीं ५०० रुपए की अलग से पट्टी लिखी हुआ मिली। पुलिस ने साक्ष्य के रुप में पट्टी को जब्त किया है।

ग्राहक बनकर बैठा था
आरोपी राजा बाबू हिसाब किताब करने खाना खजाना पहुंचा था। वह खाने का आर्डर देने के बाद मोबाइल केलकुलेटर से हिसाब किताब कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य सरगना की तलाश
पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि सट्टा का मुख्य खाईवाल वह नहीं कोई गोपाल कसेर है। सूचना मिलते ही पुलिस ने लुचकी पारा में गोपाल के निवास में दबी दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।