14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईटेक हुआ CSVTU, इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को अब मोबाइल ऐप पर मिलेंगे नोट्स

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा देने जा रहा है। संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब जल्द ही अपने विषयों के नोट्स विवि के मोबाइल एप्लीकेशन पर मिलेंगे।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jan 30, 2019

patrika

हाईटेक हुआ CSVTU, इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को अब मोबाइल ऐप पर मिलेंगे नोट्स

भिलाई. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा देने जा रहा है। संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब जल्द ही अपने विषयों के नोट्स विवि के मोबाइल एप्लीकेशन पर मिलेंगे। विवि प्रशासन ने ऐप तैयार करने के लिए टेंडर कॉल कर दिया है। टेंडर 19 फरवरी को निकाले जाएंगे।

पूरा ढंाचा होगा ऑनलाइन
विवि से मिली जानकारी के मुताबिक ऐप एंड्रॉयड और आइओएस दोनों के लिए बनाए जाएंगे। इससे विवि एक तरह का ऐसा सिस्टम तैयार करने की तैयार कर रहा है, जिससे पूरा ढांचा ऑनलाइन होगा। इसमें ऐप में छात्र कॉलेज और विवि एक साथ कनेक्ट होंगे। तीनों को अलग- अलग लॉगइन आइडी मिलेगी। ऐप के जरिए विवि कॉलेज और विद्यार्थियों को हर सूचना तुरंत दे पाएगा।

अकसर देखा गया है विवि की ओर से जारी की जाने वाली जरूरी सूचनाएं विद्यार्थियों तक नहीं पहुंचती। ऐप से जुडऩे के बाद इस गैप को भरने में मदद करेगी। रजिस्ट्रार सीएसवीटीयू डीएन सिरसांत ने बताया कि विवि एक मोबाइल ऐप तैयार कर रहा है, जिसमें कॉलेज, विवि और विद्यार्थी एक साथ जुड़ जाएंगे। ऐप में तीनों के लिए विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है।

बुक्स भी मिलेगी
हर स्टूडेंट्स महंगी किताबें नहीं खरीद सकता, ऐसे में विवि जरूरी किताबें ऐप पर उपलब्ध कराएगा। इसी तरह रिसर्च के पब्लिकेशन भी देगा। विद्यार्थी इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन

नोटिस बोर्ड - ऐप से जुड़े विद्यार्थियों को नोटिस व जरूरी जानकारियां ऑनलाइन नोटिस बोर्ड के जरिए मिल जाएगी। अन्य ऐप की तरह विवि का ऐप भी मोबाइल पर हर बार नोटिफिकेशन अलर्ट देगा।

जानिए क्या मिलेगी एप में सुविधाएं
ग्रेवांस मैनेजमेंट - इस फीचर के जरिए विद्यार्थी कॉलेज या विवि से जुड़ी शिकायत ऐप के जरिए ही कर पाएंगे। उन्हें शिकायत दर्ज कराने विवि नहीं जाना होगा। इसकी निगरानी कुलपति स्वयं करेंगे।
एक्टिविटी ट्रैकिंग - इस ऐप में कॉलेज अपनी एक्टिविटी साझा करेंगे। इसी तरह विवि अपने लिए डाटा कलेक्शन और सर्वे भी बड़ी आसानी से कर पाएगा।

रिजल्ट ऑन ऐप - ऐप को हर मोबाइल में आसानी से इस्तेमाल होने की बात कही है। बताते हैं कि विवि ऐप में ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसी तरह कॉलेजों के ओपन कैंपस प्लेसमेंट का नोटिफिकेशन भी मिलेगा।
पुराने एग्जाम पेपर - ऐप का एक फायदा यह भी है कि छात्र पुरानी परीक्षाओं के एग्जाम पेपर डाउनलोड कर सकेंगे। विवि ऐप में ५ साल के पेपर अपलोड करने वाला है।