
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया कन्या पूजन
भिलाई. नवरात्रि के मौके पर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कैंप कार्यालय, भिलाई-3 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ कन्या पूजन किया। इसके पहले वे परिवार समेत भगवान श्री राम की पूजा अर्चना किए। हर साल मुख्यमंत्री निवास में यह कार्यक्रम किया जाता है।
लगा भक्तों का जमावड़ा
मुख्यमंत्री के भिलाई-3 स्थित निवास पर इस मौके पर भगवान श्री राम भक्तों का जमावड़ा लगा। यहां भोग का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को देखते हुए विशेष तैयारियां भी की गई थी। निवास के बाहर लगातार लोगों के पहुंचने से अव्यवस्था की स्थिति न बने, इसको देखते हुए वाहनों को खाली मैदान में लगवाया जा रहा है।
सुबह से पहुंच रहे थे लोग
मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से पहुंच रहे थे। सीएम निवास में विधायक समेत तमाम जनप्रतिनिधियों का आना लगा हुआ था। लोगों के लगातार आने का सिलसिला बना रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Published on:
30 Mar 2023 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
