18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम भूपेश बोले- 5 राज्यों में चुनाव हैं, इनमें भाजपा को हरा दो, महंगाई अपने आप कम हो जाएगी

CM Bhupesh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंहगाई के खिलाफ भिलाई (Bhilai) से शुरु की पदयात्रा, यहां उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार (Central Government) पर साधा निशाना, कहा- जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है महंगाई (Inflation) से जनता त्रस्त है

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh politics

CM Bhupesh Baghel

भिलाई. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंहगाई के खिलाफ भिलाई के मोट्टी श्रीरामुलु चौक, सुभाष चौक से पदयात्रा का आगाज किया। इस मौके पर उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। पदयात्रा छावनी के लाल मैदान में पहुंची।

यहां आयोजित आमसभा में उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आने वाले 5 राज्यों के चुनावों में भाजपा को हराने की अपील की।


सीएम भूपेश बघेल ने लाल मैदान में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को खुद के राज्य में शिकस्त मिली, तब पेट्रोल में 5 और डीजल के दाम में 10 रुपए कम कर दिया गया।

अब पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। वहां भाजपा को हरा दो पेट्रोल 60 और डीजल 70 रुपए लीटर मिलने लगेगा। इसके बाद मंहगाई अपने आप कम हो जाएगी। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से मंहगाई की मार से लोग त्रस्त हो चुके हैं।


महंगाई के खिलाफ पदयात्रा
गौरतलब है कि देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उनके द्वारा महंगाई के खिलाफ रविवार से पदयात्रा की शुरुआत की गई है।