23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fraud: ऑनलाइन एग्जाम सेंटर के नाम पर कॉलेज के डायरेक्टर से ठगी, 12 से ज्यादा की कर दी धोखाधड़ी

CG Fraud: ई-मेल और फोन के माध्यम से वेदांत कपूर संपर्क कर रहा था। उसने ए ग्रेड ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र बनाने भरोसा दिया। उसके झांसे में आकर कॉलेज से 12 लाख 39 हजार 483 की राशि विभिन्न मदों में ट्रांसफर किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 7 Jul 2025, 12:33 PM IST

ठगी (Photo Patrika)

ठगी (Photo Patrika)

CG Fraud: शैक्षणिक क्षेत्र में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित करने का झांसा देकर ठग ने शैलदेवी महाविद्यालय के डायरेक्टर से 12 लाख 39 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि भिलाई चंद्रविहार आशीष नगर निवासी राजन कुमार दुबे शैलदेवी महाविद्यालय ग्राम अंडा दुर्ग के अध्यक्ष हैं। उन्होंने भिलाई नगर थाना में साइबर ठगी का शिकायत की।

राजन दुबे ने बताया कि 12 अप्रैल से 14 जून तक लगातार ई-मेल और फोन के माध्यम से वेदांत कपूर संपर्क कर रहा था। उसने ए ग्रेड ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र बनाने भरोसा दिया। उसके झांसे में आकर कॉलेज से 12 लाख 39 हजार 483 की राशि विभिन्न मदों में ट्रांसफर किया।

ठग ने उनसे दस्तावेज सत्यापन, उपकरण कोटेशन, डिस्पैच एवं बीमा शुल्क के नाम पर वसूली की। महाविद्यालय की ओर से आधार, पैन, आईटीआर, बिजली बिल आदि दस्तावेज भी भेजे गए थे। भुगतान बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से किया था।

बाद में समझ आया हो गई साइबर ठगी

सीएसपी ने बताया कि 15 जून के बाद से वेदांत कपूर का मोबाइल नंबर बंद हो गया किसी भी ई-मेल आईडी से जवाब नहीं आ रहा है। तब समझ आया कि उनके साथ ठगी हो गई। यह मामला उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ हो रही डिजिटल धोखाधड़ी का पहला मामला है।