
Chhattisgarh Election 2023 : कांग्रेस में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में लगातार निष्कासन का क्रम जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बाद अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी ब्लॉक स्तर पर निष्कासन आरंभ हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छह लोगों का निष्कासन कर चुकी है। (CG Hindi news) ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने वाले 12 लोगों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
इन कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित
ब्लॉक के कार्यकर्ताओं, सेक्टर प्रभारियों एवं अन्य से प्राप्त शिकायतों के आधार पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने यह कार्रवाई की। जिन्हे निष्कासित किया गया है, उनमें खोमन सिन्हा धानापुरी, तुलेश साहू कोचेरा, संध्या निषाद धनेली, प्रताप साहू रमतरा, ताम्रध्वज यादव दुबचेरा, रिखी राम साहू फागुनदाह, नौशाद कुरैशी तार्री, नूतन किशोर साहू सोनईडोंगरी, लेखक चतुर्वेदी कोलिहामार, राजकुमार साहू पड़कीभाट, सोहन साहू व गुलाब खत्री गुरुर सम्मिलित है। यह आदेश रविवार को ब्लॉक महामंत्री शादिक अली ने जारी किया। आने वाले समय में कुछ अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
Published on:
20 Nov 2023 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
