
बाबा साहेब आंबेडकर पर विवादित टिप्पणी युवती गिरफ्तार (Photo Patrika)
Bhilai News: वैशाली नगर क्षेत्र की 21 वर्षीय अनामिका उपाध्याय को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाली रील सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इस घटना के बाद भिलाई में तनाव का माहौल बन गया और अंबेडकरवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में अंबेडकरवादी कार्यकर्ता भिलाई नगर थाना पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने इस टिप्पणी को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी युवती पर कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक वैशाली नगर की रहने वाली अनामिका उपाध्याय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाबा साहब के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। पोस्ट के सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई।
समाज के खिलाफ लगातार की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे। समाज के लोगों का आरोप है कि युवती सोशल मीडिया पर लगातार एक समाज को निशाना बनाकर वीडियो बना रही है।n उसने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों में आक्रोश है। कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाएं थाने के अंदर पहुंच गईं और नारेबाजी करने लगीं।
मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष जय साहू ने इस मामले में भिलाई नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 18 अप्रैल की रात करीब 8:22 बजे उन्होंने इंस्टाग्राम पर “anamika_updhyay” नाम के अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट देखी। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से न केवल उनकी, बल्कि पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
शिकायत में यह भी जिक्र किया गया है कि संबंधित अकाउंट पर डाले गए वीडियो और पोस्ट से जातिवादी सोच झलकती है, जो समाज में गलत संदेश देती है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और वीडियो सहित अन्य सबूत भी सौंपे हैं।
रविवार को इस मामले को लेकर मूल निवासी संघ, भीम आर्मी और अन्य संगठनों के लोग बड़ी संख्या में थाना पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने और समाज को बराबरी का हक देने के लिए काम किया। ऐसे महान व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना गलत है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Published on:
20 Apr 2026 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
