6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे के आदी लोग अब यह भी करने लगे, दुकान तोड़ लाखों की शराब पर हाथ साफ कर दिया, इधर थोक दुकान से गुटखा और पान जर्दा की बड़ी चोरी

कोरोना वायरस लॉकडाउन में नशे के आदी (एडिक्ट) लोगों की बर्दाश्त की सीमा अब बाहर हो गई है। शराब के आदी लोगों ने जहां शराब दुकान तोड़कर शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया, वहीं गुटखा के आदी (व्यसनी) लोगों ने गुटखा के थोक दुकान से बड़ी मात्रा में चोरी कर ली।

2 min read
Google source verification
नशे के आदी लोग अब यह भी करने लगे, दुकान तोड़ लाखों की शराब पर हाथ साफ कर दिया, इधर थोक दुकान से गुटखा और पान जर्दा की बड़ी चोरी

नशे के आदी लोग अब यह भी करने लगे, दुकान तोड़ लाखों की शराब पर हाथ साफ कर दिया, इधर थोक दुकान से गुटखा और पान जर्दा की बड़ी चोरी

दुर्ग@Patrika.कोरोना वायरस लॉकडाउन में नशे के आदी (एडिक्ट) लोगों की बर्दाश्त की सीमा अब बाहर हो गई है। शराब के आदी लोगों ने जहां शराब दुकान तोड़कर शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया, वहीं गुटखा के आदी (व्यसनी) लोगों ने गुटखा के थोक दुकान से बड़ी मात्रा में चोरी कर ली। मैला गड्ढा डिपरा पारा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में 27-28 अप्रैल की मध्य रात चोरी हो गई। अज्ञात ने दुकान के दरवाजे का कुं डी तोड़कर मंहगी शराब साथ ले गया। चोरी गई शराब की कीमत लाखों में बताई गई है। शराब दुकान के कर्मचारी तेन सिंह खापड़े की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की धारा के तहत एफआईआर किया है।

चोरी गई शराब में बोतल, अद्धी और पौवा शामिल
जानकारी के मुताबिक अज्ञात ने पहले इलेक्ट्रीक केबल को बिजली खंभे से अलग किया। अंधेरा होने के बाद वह दरवाजे पर लगा सील को तोडऩे के बजाय दरवाजा के कुंडी को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा 28 अप्रैल को सुबह गार्ड योगेश ठाकुर के ड्यूटी पहुंचने पर हुआ। बताया जा रहा है कि चोरी गई शराब में बोतल, अद्धी और पौवा शामिल है।

घटना के दिन नहीं पहुंचा चौकीदार
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रात पाली में ड्यूटी करने वाला चौकीदार वारदात की रात ड्यूूटी पर नहीं था। दिन में शब्बीर खान ने ड्यूटी की थी। वहीं सेके ण्ड शिफ्ट में गुलाब देशमुख ने। गार्ड खेमलाल वर्मा से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वह रात में ड्यूूटी पर नहीं आया था।

बीड़ी, सिगरेट, तंबाखू सहित नकदी पार
मोतीपारा स्थित सोमेश पान मसाला सेंटर में सोमवार-मंगलवार की दम्यानी रात चोरी हो गई। दुकान के शटर को सब्बल से तोड़ दुकान में रखे गुटखा, पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी, नकदी रकम व अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा के तहत एफआईआर किया है। दुकान संचालक सुमीत साहू के मुताबिक रो ने लगभग डेढ़ लाख के सामानों पर हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से दुकान लंबे समय से बंद थी। दो दिन पहले ही वह दुकान की सफाई कर घर लौटा था। मंगलवार को सुबह दुकान के कर्मचारी ने मोबाइल पर सूचना दी कि दुकान का शटर उठा हुआ और चोरी होने जैसा प्रतीत हो रहा है। सूचना पर दुकान पहुंचा तो दुकान के अंदर रखे 2000 चिल्हर समेत, आरएमडी, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, तंबाखू, गुड़ाखु आदि नशे के सामान गायब था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.