
Crime News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक डॉक्टर की गंदी करतूत सामने आई है। पीड़िता की शिकायत के बाद खुलासा हुआ है कि डॉक्टर ने इलाज के बहानें महिला के साथ छेड़़खानी की। बताया कि इलाज कराने के बहाने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बीएमएस डॉक्टर इन्द्रमन कुमार हिरवानी के खिलाफ धारा 74 बीएमएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि 16 मई को महिला घासीदास नगर स्थित डॉ. हिरवानी के क्लीनिक पर कमर दर्द का इलाज कराने अपने पति के साथ गई थी। डॉक्टर इलाज करने के लिए पीड़िता को अंदर कमरे में ले गया। जहां इलाज के बहाने छेडख़ानी करने लगा। महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। आरोपी आरोपी इन्द्रमन कुमार हिरवानी पिता शिव प्रसाद हिरवानी (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
बीएमएस डॉक्टर इन्द्रमन कुमार हिरवानी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज होने के बाद इलाके में खलबली मच गई। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर लोेगों से भी पूछताछ कर रही है।
Updated on:
17 May 2025 04:14 pm
Published on:
17 May 2025 04:13 pm

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
