
देखो.. महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के रथयात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़
भिलाई. महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के रथयात्रा में सेक्टर-4, सेक्टर-6, भिलाई-3 में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान तीनों ही जगह छेरा पंहरा की परंपरा को पूरा किया गया। इस दौरान मौजूद लोग जय जगन्नाथ का उद्घोष के साथ रथ खींचना शुरू किए। रथ यात्रा में शामिल होने वाले लोग महाप्रभु का दर्शन कर उनके रथ की रस्सी को पकड़कर आगे बढ़ रहे थे।
रथयात्रा पहुंची गुण्डिचा मंडप
भगवान श्री बलभद्र, माता सुभद्रा व महाप्रभु श्री जगन्नाथ के विग्रह को पंहडी करते हुए काष्ठ निर्मित सुंदर व भव्य रथ पर लाया गया। इस साल रथयात्रा के दौरान रथ के समक्ष परंपरा अनुसार छेरा-पंहरा कार्यक्रम, मुख्य अतिथि पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने किया। विधायक देवेंद्र यादव व महापौर नीरज पाल भी परिवार के साथ सेक्टर-4 के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। सेक्टर-4, बोरिया मार्केट स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली गई। रथ सेक्टर-4 के श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलकर सेंट्रल एवेंयू होते हुए सेक्टर-10 के भव्य गुण्डिचा मंडप में पहुंची।
धुन में नाचते-गाते भक्त
झांझ, मंजीरे, ढ़ोल, मृदंग बजाते कीर्तन दल व भक्ति संगीत के धुन में नाचते-गाते भक्तजनों ने भाव विभोर होकर रथ खींचा। सेंट्रल एवेंयू में महाप्रभु के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़क के दोनों ओर खड़े थे। महाप्रभु का रथ सेंट्रल एवेंयू में पहुंचते ही रथ खींचने व दर्शनार्थ भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
प्रसाद का किए वितरण
रथयात्रा के दौरान अन्न प्रसाद व गजामूंग के प्रसाद का वितरण किया गया। शहर के प्रमुख मार्ग में अलग-अलग संस्थाओं व समाज ने रथ का भव्य स्वागत किया। कई जगह पर पंडाल लगा कर श्रद्धालुओं को भोग व शर्बत का वितरण भी किया गया। रथ का संचालन वृंदावन स्वांई व बीसी बिस्वाल, संतोष दलाई, श्याम दलाई ने किया। रथयात्रा में पूजा कर्म पंडित पितवास पाढ़ी व उनकी टीम ने विधि विधान से पूरा किया।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सतपथी, महासचिव सत्यवान नायक, बसंत प्रधान, डी त्रिनाथ, अनाम नाहक, वृंदावन स्वांई, भीम स्वांई, त्रिनाथ साहू, सुषांत सतपथी, बीसी बिस्वाल, प्रकाश दास, रवीद्र राउल, कालू बेहरा, निरंजन महाराणा, रंजन महापात्र, एससी पात्रो, बीस केशन साहू, कवि बिस्वाल, सीमांचल बेहरा, संतोष दलाई, प्रकाश स्वांई, एस दलाई, वीके होता, डी त्रिनाथ, एससी पात्रो, जगन्नाथ पटनायक, रवि स्वांई, हिमांशु शांती, सुदर्शन शांती, संतोष दलाई, श्याम दलाई, कैलाश पात्रो मौजूद थे।
सेक्टर-6 जगन्नाथ मंदिर पहुंचे देवेंद्र यादव
सेक्टर-6 में महाप्रभु की रथयात्रा निकाली गई। इसके पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव परिवार के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने भगवान से भिलाईवासियों की सुंख शांति, समृद्धि की कामना की। यहां हजारों की तादात में भक्त रथयात्रा में शामिल हुए। विधायक ने बताया प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की महाप्रभु में गहरी आस्था रही है। यहां हर साल भक्ति भाव से भक्त भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित देश में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता व सौहाद्र्र का प्रतीक है।
Published on:
20 Jun 2023 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
