रोजाना दो पालियों में मिलेगी कोचिंग
बीआईटी में इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, आईटी, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का गेट प्रशिक्षण मिलेगा। दो अन्य केंद्रों में सीएस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो पालियों में कोचिंग का संचालन सुबह ९ से १ और दोपहर में २ से ६ बजे तक किया जाएगा। कोचिंग के दौरान नि:शुल्क अध्यन सामाग्री और ऑनलाइन टेस्ट की व्यवस्था भी रहेगी। विद्यार्थियों को ऑन लाइन वीडियो भी मिलेंगे, जिससे वे अपने डाउट बेहतर तरीके से क्लीयर कर पाएंगे। इस कार्यक्रम का समन्वयक डॉ. अमित सिंह राजपूत, आयुष सिंह, और टेक्यूप-३ के थानेश्वर साहू को बनाया गया है।