
नटवर गोपी कृष्ण नेशनल अवार्ड 2023 जीतने के लिए नृत्य कलाकारों में भारी उत्साह
भिलाई। All India Dancer : आल इण्डिया डांसर ऐसोशिएशन के डायरेक्टर डॉ. जी. रतिश बाबू द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता, व नटवर गोपी कृष्ण नेशनल अवार्ड 2023 के चौथे दिवस कि शुरुआत केरल की मलयालम फिल्म आर्टिस्ट व भरतानाट्यम आर्टिस्ट सुजना बाला कृष्णनन, बेंगलूर की कर्नाटका कलाश्री पूर्णिमा अशोक व बीजूला बाला कृष्णनन (संगीत नाटक एकेडमी) केरल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से संध्या 9 बजे तक हुई। जिसमें लगभग 190 नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के निर्णायकों में दिल्ली से भारत नाट्यम एक्सपर्ट एवं मॉडल श्रेयाशी गोपीनाथ, मुंबई से निशा मंगलमपली द्वारा प्रतिभागियों के नृत्य को परखा गया।
इन कलाकारों को अवार्ड से सम्मानित किया गया
भिलाई के अनिल तांडी को नाट्य मयूरम् नेशनल अवार्ड दिल्ली की श्रेयासी गोपीनाथ को नृत्य इलामयिल एवार्ड मुंबई की नशा मंगलमपल्ली को नृत्य इलामयिल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
आकांक्षा को मिला सम्मान-फोटो-28-भिलाई-002
इस अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में शहर की कत्थक नृत्यांगना एन आकांक्षा ने भरत शास्त्रीय नृत्य प्रवीण सम्मान प्राप्त कर लौहनगरी व जिले का मान बढ़ाया है। कत्थक नृत्य शिक्षक तरूण कुमार शर्मा ने बताया कि एन आकांशा ने कत्थक नृत्य शैली प्रस्तुत कर यह सम्मान प्राप्त किया। आकांक्षा अब तक नटवर गोपी नेशनल अवार्ड, कला तिलक, रजत मयूर सम्मान समेत 3 इंटरनेशनल और 32 नेशनल अवार्ड प्राप्त कर चुकी है।
Published on:
28 Oct 2023 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
