
खरीदी केंद्रों से अब धान का उठाव शुरू
दुर्ग। Dhaan Kharidi : जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान का उठाव शुरू हो गया है। अब तक 3 हजार 640 क्विंटल धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। डीएमओ भौमिक बघेल बताया कि जिले के राइस मिलर्स ने 2 सहकारी समितियों से 2 हजार 240 क्विंटल धान का उठाव किया है। त्योहार के बाद खरीदी के साथ धान के उठाव में भी तेजी की संभावना है।
जिले में पिछली बार 1 लाख 4 हजार 968 किसानों ने 1 लाख 20 हजार 7 हेक्टेयर का पंजीयन कराया था। इस बार धान बेचने के लिए 1 लाख 10 हजार 824 किसानों ने पंजीयन कराया है। इन किसानों का रकबा 1 लाख 19 हजार 135 हेक्टेयर है। जिले में इन पंजीकृत किसानों से 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू किया जा चुका है। इस बीच जिले के 102 उपार्जन केन्द्रों में 5 हजार 569 किसानों ने धान वि₹य किया है। इन किसानों से 2 लाख 20 हजार 500 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
39 करोड़ किया जा चुका भुगतान
जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब तक 48 करोड़ 42 लाख 91 हजार 624 रूपए की धान खरीदी हो चुकी है। इनमें 39 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के खाते में किया जा चुका है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रभारी सीईओ हृदेश शर्मा के अनुसार किसानों को भुगतान के लिए धान खरीदी के अनुपात प्रतिदिन राशि पहुंच रही है।
Updated on:
11 Nov 2023 05:36 pm
Published on:
11 Nov 2023 05:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
