26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला प्रशासन ने नापी केपीएस की जमीन, क्या है मामला, पढ़ें पूरी खबर

चार विभागों की टीम ने बुधवार को कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर की जमीन और भवनों की नापजोख की। जांच प्रतिवेदन कलक्टर को सौंपा जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 13 Dec 2017, 11:12 PM IST

KPS, Krishna public school

भिलाई. चार विभागों की टीम ने बुधवार को कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर की जमीन और भवनों की नापजोख की। राजस्व विभाग के नक्शे के अनुसार टीम ने स्कूल भवन, उद्यान, बस पार्किंग, स्पोट्र्स क्लब और हॉस्टल की जमीन नापी। गुरुवार को शासन से आवंटित जमीन और भवन अनुज्ञा मिलान कर जांच प्रतिवेदन तैयार कर कलक्टर उमेश अग्रवाल को सौंपा जाएगा।

स्कूल प्रबंधन ने भवन, बस पार्किंग, स्पोट्र्स क्लब बना लिया

शासन ने जुनवानी पटवारी हल्का-१५ में पट्टा क्रमांक ८३६ और ८३७ में कुल ९५९९९ वर्ग फीट जमीन उद्यान के लिए आवंटित की है। पट्टा क्रमांक ३०६ के अंतर्गत स्कूल भवन के लिए ६० हजार वर्गफीट जमीन दिया है। शर्त के मुताबिक ३०० गुणा २०० वर्गफीट क्षेत्र में भवन निर्माण किया जाना था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने स्कूल भवन, बस पार्किंग, स्पोट्र्स क्लब एवं अन्य बिल्डिंग बना लिया है। नापजोख में ४३४ गुणा ३४१ वर्गफीट सहित कुल १,४७,९९४ वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्माण पाया गया।

पहले भी कर चुके हैं नापजोख

इससे पहले भी स्कूल भवन की जमीन की नापजोख की गई थी। रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और सीबीएसई बोर्ड से कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शासन की शर्तों कर उल्लंघन कर अतिरिक्त निर्माण की शिकायत की है। शिकायत पर भवन अनुज्ञा विभाग की टीम ने जून में जमीन की नापजोख की थी।

उद्यान की जमीन पर स्कूल भवन

उद्यान की जमीन पर स्कूल भवन, बस पार्किंग, स्पोट्र्स क्लब व अन्य भवन बनाने की बात सामने आई थी, लेकिन शासन की ओर से आवंटित खसरा नंबर से मिलान नहीं होने की वजह से कलक्टर ने एसडीएम कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में चार विभागों की छह सदस्यीय टीम बनाई है। उनसे नक्शा, खसरा और बिल्डिंग परमिशन के अनुसार जांच प्रतिवेदन मांगा है। टीम में नेहरू नगर जोन आयुक्त संजय बागड़े, भवन अनुज्ञा के सहायक अभियंता सुरेश केवलानी, दौलत चंद्राकर, संजय दीवान, प्रतुल श्रीवास्तव, आरआई और नजूल विभाग प्रभारी शािमल हैं।

निगम ने कम जमीन दी है
केपीएस नेहरू नगर के डायरेक्टर आनंद त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिक निगम ने अलॉटमेंट से कम जमीन दी है। हमने लीज अनुबंध के अनुसार जमीन पर भवन बनाए हैं।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग