10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मरीज के परिजनों ने की आधी रात डॉक्टर की पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार, Video

लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल के डॉक्टर (Doctor beaten case in Bhilai) से मारपीट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (Bhilai news)

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Oct 17, 2019

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मरीज के परिजनों ने की आधी रात डॉक्टर की पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मरीज के परिजनों ने की आधी रात डॉक्टर की पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई. लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल (Lal Bahadur Shastri Shaskiya Chikitsalaya Bhilai) के डॉक्टर से मारपीट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस (Bhilai police)ने अपराध दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे की है। घटना से आक्रोशित अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने गुुरुवार सुबह अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने कुछ देर के लिए ओपीडी बंद रखी। इस दौरान कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा।

यह है पूरा घटनाक्रम
सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भवन लाल मरकाम नाइट ड्यूटी के दौरान प्रसव पीड़ा महिला का उपचार कर रहे थे। उसी समय दुर्घटना में घायल अमर गुप्ता को लेकर दो युवक पहुंचे। अमर के साथ मुकेश शाह और रोहित शाह भी गए थे। वे जल्दी इलाज करने को लेकर डॉ. मरकाम पर दबाव बना रहे थे। इसी बीच दोनों गाली गलौज करने लगे और डॉक्टर से मारपीट की।

डॉक्टरों ने मांगी सुरक्षा
गुरुवार सुबह प्रदर्शन के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुव्र्यवहार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसलिए शासन से हम सुरक्षा की मांग करते हैं। ताकि डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाओं पर लगाम लग सके। असुरक्षित और भय के माहौल में डॉक्टर काम करने मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने भी डॉक्टर से मारपीट की घटना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।