
भिलाई. हैदराबाद की एजेंसी ने आवारा सुअरों को पकडऩे के लिए अभियान शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह बैकुंठधाम वार्ड क्षेत्र में 12 कर्मचारियों की टीम पहुंची। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 17 pigs को पकड़ा। इन सुअरों को पकडऩे के दौरान कर्मचारियों को काफी दौग भाग करनी पड़ी।
कर्मचारियों को घसीटते हुए 50 मीटर दूर तक ले गए
बैकुंठधाम तालाब के पास बैठे हुए सुअरों को पकडऩे के लिए जाल लेकर जैसे ही नजदीक पहुंचे वे भागने लगे। कर्मचारी भी जाल को घुमाते हुए पीछे-पीछे दौड़ते रहे। जाल में पकड़ में आया तो सुअरों ने पूरी ताकत से जाल से खींचकर कर्मचारियों को गिरा दिया। इतना ही नहीं उन्हें घसीटते हुए 50 मीटर दूर तक ले गए। इसके बाद चार कर्मचारी आएं और जाल को खींचने का प्रयास किया, लेकिन सुअरों ने उन्हें भी घसीट दिया। इससे तीन कर्मचारियों को चोट भी आई है।
पकडऩे के दौरान हुआ विरोध
कुछ लोगों ने कर्मचारियों को पकड़े गए सुअरों को छोडऩे के लिए धमकाने का भी प्रयास किया। लेकिन छावनी पुलिस के जवानोंं ने शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कानूनी की कार्रवाई की चेतावनी दी तब वे शांत हुए। महापौर देवेन्द्र यादव ने विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई एवं सुअरों की अधिक संख्या वाले वार्डो को चिन्हित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए।
आवासीय क्षेत्र में हो रहा पालन
मोहल्लेवासियों का कहना था कि कुछ लोग आवासीय क्षेत्र में pig पालन का व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे लोग सुअरों को खुला छोड़ देते हैं। ***** सड़क और गली मोहल्ले में झुंड में घूमते हैं। खाली जमीन पर गड्ढा खोद रहे हैं। साथ ही लोगों को काटने के लिए भी दौड़ाते हैं। पिछले सप्ताह वार्ड-१७ वृंदा नगर निवासी बचनी देवी को सुअरों और कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला था। शव को भी नोच की यह संभवत: शहर की पहली घटना थी।
विवादों में कुत्तों की नसंबदी और धर पकड़ अभियान
कुत्तों को पकडऩे और नसबंदी अभियान नगर निगम में पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद के कारण अटका पड़ा है। विपक्ष ने बीच में काम छोडऩे वाले एजेंसी को फिर से ठेका दिए जाने पर आपत्ति लगाई है। इसके कारण निगम कमिश्नर ने वर्क आर्डर जारी नहीं किया है। महापौर परिषद के संकल्प के साथ प्रस्ताव को जांच के लिए निविदा क्रय समिति को वापस लौटा दिया है। निविदा क्रय समिति निविदा की जांच नहीं की है। शहर में डाग बाइट की घटनाएं रोज हो रही है। निगम प्रशासन आवारा कुत्तों का पकडऩे का ठेके में देने का प्रस्ताव को क्लीयर ही नहीं कर पाया है। विपक्ष की आपत्ति की वजह से निविदा क्रय समिति का प्रस्ताव लटक गया है।
Published on:
04 May 2018 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
