1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन रीजनल
रेंजर्स और रोवर्स ने की तालाबों की सफाई, देखें वीडियो
Play video

रेंजर्स और रोवर्स ने की तालाबों की सफाई, देखें वीडियो

रेंजर्स और रोवर्स ने सेवा समागम के तीसरे दिन शुक्रवार को बच्चों ने शहर के तालाबों की सफाई की। इसकी शुरुआत पोलसाय तालाब की सफाई से हुई।

Google source verification

भिलाई@Patrika. तू ही राम है तू रहीम है.. हर वेश में तू समां रहा..स्काउट गाइड में गाये जाने वाले इस सर्वधर्म गीत को गुनगुनाते हुए भारत स्काउट और गाइड के सीनियर छात्रों ने कौमी एकता की मिसाल पेश की। प्रदेशभर के 2 हजार से ज्यादा रेंजर्स और रोवर्स ने जाति-धर्म भूलकर केवल सेवा का धर्म अपनाया। अपने सेवा समागम के तीसरे दिन शुक्रवार को बच्चों ने शहर के तालाबों की सफाई की। इस कार्यक्रम की शुरुआत पोलसाय पारा स्थित तालाब की सफाई से हुई। इस अभियान में बेमेतरा जिले के रोवर्स रेंजर्स पहुंचे हैं। उनके साथ पोलसाय पारा के पार्षद नरेन्द्र चन्देल और सफाई कर्मी उपस्थित थे।

जाना क्या है साइबर क्राइम
शिविर में दोपहर को बच्चों ने जाना कि साइबर क्राइम क्या है। प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ ने साइबर क्राइम और उसे पहचानने और सर्तक रहने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मिडिया में प्राइवेसी के ऑप्शन को हमेशा इस्तेमाल करें। किसी को भी अपने बैंक, या एटीएम के नंबर शेयर ना करें और ना ही अपने अन्य किसी सिक्रेट पासवर्ड को शेयर करें। उन्होंने साइबर क्राइम के तहत होने वाले अपराध और उसमें होने वाली सजा के बारे में भी बताया।