11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल आवास में डबल मर्डर, दो दिन तक किसी को भनक नहीं लगी, निर्वस्त्र शव देखकर पुलिस भी दंग रह गई

अर्जुननगर के अटल आवास में साजदा खातून और उसकी 8 साल की बेटी की करीब तीन दिन पुरानी लाश मिली है। महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला।

3 min read
Google source verification
Bhilai crime

भिलाई. अर्जुननगर के अटल आवास में साजदा खातून (२७) और उसकी आठ साल की बेटी नाजिया परवीन की करीब तीन दिन पुरानी लाश मिली है। महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। प्रथम दृष्ट्या मामला दोहरी हत्या का है। पुलिस को हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका है किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह घर को बाहर से ताला लगाकर चला गया।

पता तब चला जब घर से बदबू आने लगी

घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात अटल अवास अर्जुन नगर की मानी जा रही है। इसका पता तब चला जब घर से बदबू आने लगी। छावनी थाना पुलिस के अनुसार साजदा अटल आवास के मकान नम्बर ६५ में किराए से रहती थी। यहां से करीब एक किलोमीटर पर उसका मायका सुभाष चौक के पास था।

ताज्जुब है..गला रेतकर की हत्या वारदात की किसी को भनक नहीं
पुलिस इस बात से हैरान है कि अटल आवास में सभी घर एक-दूसरे से सिंगल दीवार से जुड़े हैं। इसके बावजूद पड़ौसियों को भी कुछ नहीं मालूम। हत्यारे ने इस सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक नहीं लगी। घटना स्थल पर फॉरेसिंक एक्सपर्ट अनुपमा मेश्राम पहुंची थी। उन्होंने बताया कि मां और बेटी की गला रेत कर हत्या की गई है।

आखिरी बार सगे भाई ने जिंदा देखा था बहन को
मृतका के भाई आसिफ ने बताया कि मंगलवार को वह चूड़ी देने गया था तब वहां सब सामान्य था। बहन ने भी कोई परेशानी नहीं बताई थी। बुधवार को पड़ौसी अफजल खान ने खुद ही फोन करके मृतका के छोटे भाई आरिफ को बताया कि बहन के घर के बाहर ताला लगा है। उसने जाकर देखा और लौट आया। गुरुवार को बदबू आने पर बड़ा भाई घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंचा तो वहां बहन और भांजी की लाश पड़ी थी।

तलाक के बाद बड़ा बेटा पति के साथ बिहार में है
परिजन के अनुसार साजदा का उसके पति कमरे आलम से एक साल पहले तलाक हो चुका है। उसका बड़ा बेटा कमरे आलम के साथ भगवतपुर जिला समस्ती (बिहार) में रहता है। तलाक के दौरान काउंसलिंग के लिए पति एक बार यहां आया था। इसके बाद से उसका आना-जाना नहीं रहा।

ट्यूशन व ऑयल का टिन साफ कर करती थी गुजारा

भाई आसिफ ने बताया कि साजदा खातून का तलाक हो चुका था। वह किसी पर आश्रित नहीं रहना चाहती थी, इसलिए गुजर-बसर के लिए वह ट्यूशन पढ़ाती थी। इसके अलावा ऑयल के कनस्तर साफ करने का काम करती थी। वह कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिजन के मुताबिक उसकी किसी से कोई रंजिश नही थी।

मौका ए वारदात दीवार पर भी मिले खून के धब्बे

0-मृतका निर्वस्त्र थी, उसके ऊपर साडिय़ां फेंकी हुई थीं।
0-पास ही बच्ची का मुंह भी साड़ी से ढंका गया था।
0-संदूक खुला पड़ा था, जैसे किसी ने तलाशी ली हो।
0-संदूक के पास ही एक कलाई घड़ी पड़ी हुई थी।
0-यहां बांस की खपच्ची और कुछ कागजात पड़े थे।
0- जमीन पर लाश के पास खून फैलकर जम गया था।
0- खून के धब्बे दीवार और कागजात पर भी थे।

आखिर कौन था स्कूटी वाला?

पड़ौसियों ने बताया कि मृतका शांत स्वभाव की थी। उसके घर के सामने अक्सर एक 45 साल का आदमी स्कूटी से आकर खड़ा रहता था। पुलिस अब उस स्कूटी सवार का पता लगा रही है।