10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai News: भिलाई में पीलिया का कहर, 22 बच्चे बीमार , गंदे पानी पर भी उठा सवाल

Bhilai News: रहवासियों ने नलों से गंदा पानी आने की शिकायत की है। घरों में भरे पानी को देखने से ही उसकी खराब गुणवत्ता साफ नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Apr 10, 2026

Bhilai News: भिलाई में पीलिया का कहर, 22 बच्चे बीमार , गंदे पानी पर भी उठा सवाल

22 बच्चों में पीलिया का कहर (Photo AI)

Bhilai News: भिलाई स्टील प्लांट टाउनशिप के सेक्टर-7 में पीलिया के बढ़ते मामलों ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। सडक़ 37 से 40 के बीच करीब 22 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से आधा दर्जन बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में आईसीयू में रखने के बाद अब सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। कई अन्य बच्चों का इलाज घर पर किया जा रहा है, जिससे लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं। रहवासियों ने नलों से गंदा पानी आने की शिकायत की है। घरों में भरे पानी को देखने से ही उसकी खराब गुणवत्ता साफ नजर आ रही है। सूचना मिलने पर नगर निगम भिलाई की स्वास्थ्य और जल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दर्जनभर घरों से पानी के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं।

गंदे पानी पर उठे सवाल

रहवासियों ने नलों से गंदा और दूषित पानी आने की शिकायत की है। घरों में जमा पानी की गुणवत्ता इतनी खराब बताई जा रही है कि देखने मात्र से ही संदूषण का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीलिया आमतौर पर दूषित पानी से फैलने वाली बीमारी है, जिससे इस आशंका को बल मिल रहा है।

प्रशासन की चुनौती, लोगों की मांग

इलाके के लोग जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि बीमारी के फैलाव को रोका जा सके।

बाहर से पानी खरीदकर पीनी मजबूरी

इलाके के रहवासी ने बताया पिछले 2 साल से समस्या बहुत ज्यादा है। लेकिन 10-15 दिन से बहुत ज्यादा बढ़ गई है और बच्चों में पीलिया की समस्या बहुत ज्यादा हो गई है। बच्चे कुछ एडमिट हैं, आईसीयू में हैं और पानी इतना ज्यादा गंदा आ रहा है कि हमको बाहर से फिल्टर वाला पानी पैसे देकर हमको लेना पड़ रहा है।

कीड़े, छोटे-छोटे इल्लियां हैं पूरे और मटमैला पानी आ रहा है, इस टाइप की समस्या है। हम लोग फिल्टर वाला पानी ले रहे हैं अभी आरओ वाला जो बाहर से मिलता है ना जार में, मजबूरी में अभी वह करना पड़ रहा है क्योंकि छोटे-छोटे बच्चे हैं घर में।

घरों से लिए सैंपल

करीब दर्जनभर घरों से पानी के नमूने एकत्र किए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। पीलिया की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

  • हिमांशु श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम भिलाई