11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश

Durg Police Transfer: दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसएसपी ने 7 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Jul 11, 2026

Durg Police Transfer

दुर्ग पुलिस में 7 निरीक्षकों का तबादला (Photo Patrika)

Police Transfer: दुर्ग पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से 7 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का तबादला किया गया है। इस संबंध में दुर्ग पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश

जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। पुलिस विभाग समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों का स्थानांतरण करता है। इसी क्रम में दुर्ग जिले में सात निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

7 निरीक्षकों का तबादला इस प्रकार है :-

निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना सुपेला जिला दुर्ग से जिला कांकेर स्थानांतरित किए गए हैं।
निरीक्षक रामेन्द्र कुमार सिंह, थाना जामुल जिला दुर्ग से जिला कोंडागांव भेजे गए हैं।
निरीक्षक मनीष शर्मा, यातायात जिला दुर्ग से जिला दंतेवाड़ा स्थानांतरित किए गए हैं।
निरीक्षक राजेश कुमार साहू, थाना उतई जिला दुर्ग से जिला सुकमा भेजे गए हैं।
निरीक्षक श्रद्धा पाठक, थाना अण्डा जिला दुर्ग से जिला कोंडागांव स्थानांतरित की गई हैं।
निरीक्षक वंदिता पानिकर, थाना बोरी जिला दुर्ग से जिला कोंडागांव भेजी गई हैं।
निरीक्षक आनंद शुक्ला, थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग से जिला बीजापुर स्थानांतरित किए गए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

पुलिस विभाग समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों का स्थानांतरण करता है। इसी क्रम में दुर्ग जिले में सात निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह बदलाव विभिन्न थानों और शाखाओं में कार्य व्यवस्था को संतुलित करने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली के अनुरूप नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।