
दुर्ग पुलिस ने खूंखार अपराधी को किया गिरफ्तार, सारेआम रिवॉल्वर की नौक पर कर रहा था वसूली, दर्ज हैं कई गंभीर मामले
दुर्ग .दुर्ग पुलिस ने हिस्ट्री शीटर वीरेंद्र सेन उर्फ वीरेंद्र नाई को गिरफ्तार किया है। वीरेंद्र शहर के खूंखार अपराधियों में से एक है। उसपर कई गंभीर धाराओं पर मामले दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक वह सारेआम लोगों को रिवॉल्वर दिखा कर अवैध वसूली कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
कई वारदातों में रहा है शामिल
आरोपी वीरेंद्र नाई पर गंभीर धाराओं पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। उस पर सिपाही को गोली मारने का भी अपराध दर्ज है। फ़िलहाल, उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
Updated on:
17 Sept 2023 05:42 pm
Published on:
17 Sept 2023 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
